LOADING...
अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के बारूदी सुरंग बिछाने वाले जहाजों को नष्ट किया
अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान की बारूदी सुरंग बिछाने वाली जहाजों को नष्ट किया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के बारूदी सुरंग बिछाने वाले जहाजों को नष्ट किया

लेखन गजेंद्र
Mar 11, 2026
09:08 am

क्या है खबर?

अमेरिका ने पश्चिमी एशिया में जारी तनाव के बीच मंगलवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंग बिछाने वाले ईरानी जहाजों को नष्ट कर दिया है। अमेरिका के केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने बताया कि अमेरिकी सेना ने 10 मार्च को होर्मुज स्ट्रेट के पास कई ईरानी नौसेना के जहाजो को खत्म कर दिया, जिसमें 16 माइनलेयर भी शामिल थे। कमान ने बताया कि सेना समुद्र में ईरानी सरकार की अंतरराष्ट्रीय शिपिंग को परेशान करने की ताकत को कम कर रही है।

हमला

ट्रंप ने हमले की पुष्टि की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर हमले अमेरिकी सेना के हमले की पुष्टि करते हुए लिखा, 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पिछले कुछ घंटों में, हमने 10 इनैक्टिव माइन बिछाने वाली नावों और जहाजों पर हमला किया है, और उन्हें पूरी तरह से नष्ट कर दिया है, और भी बहुत कुछ करेंगे!' उन्होंने एक अन्य पोस्ट में चेतावनी दी कि अगर ईरान ने होर्मुज में कोई माइन लगाई है, तो उसे तुरंत हटाएं।

चेतावनी

माइन नहीं हटी तो अंजाम बुरा होगा- ट्रंप

ट्रंप ने पोस्ट में लिखा, 'अगर किसी वजह से लगाई गई माइन तुरंत नहीं हटी, ईरान के लिए सैन्य नतीजे पहले से खतरनाक होंगे। अगर वे उसे हटा देते हैं, तो यह सही दिशा में एक बड़ा कदम होगा! इसके अलावा, हम ड्रग तस्करों के खिलाफ इस्तेमाल की गई उसी टेक्नोलॉजी और मिसाइल काबिलियत का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि होर्मुज में माइनिंग की कोशिश करने वाली किसी नाव-जहाज़ को खत्म कर सके। उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।'

Advertisement

धमकी

ईरान ने तेल के लिए तरसाने की कही थी बात

अमेरिका-इजरायल का मुकाबला कर रहे ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने एक दिन पहले ट्रंप को कड़ी चेतावनी दी थी कि अगर उनपर हमले जारी रहे तो वे 'एक लीटर तेल' का निर्यात नहीं होने देंगे। IRGC ने यह भी कहा कि भले ही हमले अमेरिका ने शुरू किया हो, लेकिन अंत कब होगा, ये वो तय करेंगे। इससे पहले ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर होर्मुज स्ट्रेट बंद हुआ तो ईरान पर 20 गुना ज़्यादा जोरदार हमला करेंगे।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

अमेरिकी सेना ने साझा किया वीडियो

ट्विटर पोस्ट

अमेरिकी सेना ने हमले का वीडियो साझा किया

Advertisement