मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 14 नवंबर को एक कार्गो विमान और कोपा एयरलाइंस का एक यात्री विमान गलती से आपस में टकरा गए। यह छोटी सी टक्कर रात करीब 9:15 बजे हुई, जहां 2 टैक्सीवे मिलते हैं। गनीमत रही कि इसमें किसी को चोट नहीं आई।
उड़ानों के शेड्यूल पर कोई असर नहीं
इस घटना के बाद एयरपोर्ट के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा। MIA के संचार निदेशक ग्रेग चिन ने बताया कि उड़ानें सिर्फ अलग टैक्सीवे का इस्तेमाल कर रही हैं, इसलिए उनके शेड्यूल पर कोई असर नहीं पड़ा है।
ट्विटर पोस्ट
https://twitter.com/i/status/2121816296329551978