ब्रिटेन ने अपनी आव्रजन नीतियों में बड़े बदलाव किए हैं, जिसके कारण साल 2023 से अब तक शुद्ध आव्रजन में 92 प्रतिशत की भारी कमी आई है।
इसी दौरान, वर्क वीजा में 63 प्रतिशत और भारतीय छात्रों के वीजा में 29 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। जो लोग ब्रिटेन में पढ़ाई या नौकरी करने का सपना देखते हैं, उनके लिए ये नए नियम काफी मुश्किल पैदा कर रहे हैं।
स्किल्ड वर्कर वीजा के लिए 41,700 पाउंड की कमाई जरूरी
ब्रिटेन का स्किल्ड वर्कर वीजा पाने के लिए अब और सख्त योग्यता मानदंड पूरे करने होंगे, साथ ही कम से कम 41,700 पाउंड की सालाना कमाई जरूरी होगी।
इतना ही नहीं, मंजूर नौकरियों की सूची से 100 से ज्यादा नौकरियों को हटा दिया गया हैं। अगर कोई ब्रिटेन में लंबे समय तक बसने की सोच रहा है, तो उन्हें अब 5 साल के बजाय 10 साल तक वहां रहना पड़ेगा।