अनुपम खेर के अभिनय के मुरीद हुए महेश भट्ट, चिट्ठी लिखकर जताया प्यार
क्या है खबर?
अभिनेता अनुपम खेर को फिल्म 'रामायण' (जिसमें उन्होंने जटायु को अपनी आवाज दी है) और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में उनके अभिनय के लिए खूब सराहना मिल रही है। सूरज बड़जात्या की इस फिल्म में अनुपम ने एक अहम भूमिका निभाई है. वहीं अब अनुपम ने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर बताया है कि फिल्म निर्देशक महेश भट्ट ने उनके अभिनय की तारीफ करते हुए उन्हें एक भावुक पत्र लिखा है।
बात
महेश ने अपने पत्र में लिखाी ये बात
महेश ने पत्र की शुरुआत मे लिखा, 'जटायु आज भी मेरे जहन में ताजा है। आज सुबह, सूरज की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में जब आप एक दादा के किरदार में स्क्रीन पर आए तो मेरी आंखों से आंसू छलक पड़े। क्यों? जबकि आपने शायद ही कोई शब्द बोला था। एक बार मैंने एक अमेरिकी चित्रकार से पूछा था कि आपकी नजर में सबसे बेहतरीन अभिनेता कौन है? पचीनो? डी नीरो?''
बात
महेश ने अनुपम की तारीफ में कही ये बात
महेश ने आगे लिखा, 'लेकिन उस चित्रकार ने कहा, 'ब्रांडो। वो अपनी खामोशी से भी मुझे गहराई तक छू लेते हैं।' लेकिन ऐसा क्यों? उसने बताया कि आप असल में क्या हैं, यह आपके खड़े होने के अंदाज और किसी को देखने के नजरिए से जाहिर हो जाता है। आज आपको देखकर, मुझे उसकी बात समझ आ गई। जब हमने 'सारांश' बनाई थी, उस समय आप 20-22 साल के थे।'
बात
महेश ने सालों पहले अनुपम से कही थी ये बात
महेश ने कहा, "उस समय मैंने 'प्रधा' के रूप में एक बात कही थी कि अपने सामने बैठे उस आदमी को देखो। वह उस चीज के रास्ते में खड़ा है, जिसे आप ज्यादा चाहते हैं। क्या आप उसका दर्द महसूस कर सकते हैं? आज मैंने आपमें वही करुणा देखी। आप उस घर की महिलाओं के लिए आवाज उठाते हैं और जिस आदमी के खिलाफ आप खड़े होते हैं, वो समझ सकता है कि आप अभी भी उससे प्यार करते हैं।"
जवाब
महेश के पत्र के जवाब में अनुपम क्या बोले?
महेश ने आखिरी में लिखा, 'इतने साल पहले मैंने एक लड़के से कहा था कि वह किसी दूसरे इंसान का दर्द महसूस करे। आज उसी लड़के ने मुझे रुला दिया।' उन्होंने बात खत्म करते हुए कहा कि काश, स्क्रीनिंग के बाद वो उन्हें गले लगा पाते।
पत्र के जवाब में अनुपम ने कैप्शन में लिखा कि वह जरूर कुछ तो सही कर रहे होंगे, तभी उन्हें अपने मार्गदर्शक, अपनी पहली फिल्म 'सारांश' के निर्देशक से ऐसा पत्र मिला है।
ट्विटर पोस्ट
पोस्ट यहां देखें
ONE MONTH-TWO LETTERS! I AM REALLY A VERY FORTUNATE ACTOR!
— Anupam Kher (@AnupamPKher) November 28, 2026
I must be doing something right to receive a letter like this from my mentor, the director of my first film Saaransh, and of so many other films in my life.❤️
Mahesh Bhatt ji watched ‘Yeh Prem Mol Liya’ in a theatre, and… pic.twitter.com/x10npWuvQk
जानकारी
'ये प्रेम मोल' लिया में नजर आए ये सितारे
'ये प्रेम मोल लिया' 27 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनुपम के साथ-साथ आयुष्मान खुराना, शरवरी, सुप्रिया पाठक कपूर, सीमा पाहवा, राजेश कुमार और सौम्या टंडन भी मुख्य भूमिका में हैं।