Loading...
ईरान ने अमेरिका पर हमला करने के लिए स्टारलिंक इंटरनेट का किया इस्तेमाल, रिपोर्ट में खुलासा
अमेरिका-ईरान युद्ध में स्टारलिंक के उपयोग पर एलन मस्क ने नाराजगी जताई थी

ईरान ने अमेरिका पर हमला करने के लिए स्टारलिंक इंटरनेट का किया इस्तेमाल, रिपोर्ट में खुलासा

Nov 29, 2026
10:53 am

क्या है खबर?

ईरान ने कथित तौर पर मार्च में अमेरिका पर हमले करने के लिए एलन मस्क की स्पेस-X द्वारा संचालित स्टारलिंक इंटरनेट सेवा का इस्तेमाल किया था। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के साथ साझा की गई गोपनीय रिपोर्ट में बताया गया कि जब अमेरिका ने ईरान की पारंपरिक संचार प्रणालियों को निशाना बनाया तो उसने संचार के वैकल्पिक माध्यम के रूप में स्टारलिंक का उपयोग किया। मस्क को मार्च में इसका पता चला था, जब युद्ध चरम दौर पर था।

पुष्टि 

इस हमले से हुई उपयोग की पुष्टि 

द वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने ड्रोन ऑपरेशनों की निगरानी के लिए स्टारलिंक का इस्तेमाल किया।

इसकी मदद से 1 मार्च को कुवैत के पोर्ट शुएबा में एक अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर ईरानी ड्रोन हमले हुए, जिसमें 6 अमेरिकी जवानों की मौत हो गई।

इसको लेकर पेंटागन से पूछा कि क्या कुवैत में 1 मार्च को हुए हमले में स्टारलिंक का इस्तेमाल किया गया था? हालांकि, पेंटागन ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

इनकार 

पेंटागन ने रिपोर्ट से किया इनकार 

सूत्रों के अनुसार, ईरान द्वारा स्टारलिंक के इस्तेमाल के बारे में ट्रंप प्रशासन को तब पता चला, जब अमेरिका के रक्षा सचिव हेगसेथ को अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने इसकी जानकारी दी।

हालांकि, पेंटागन ने अखबार की ओर से पूछे सवाल के जवाब में सेंटकॉम रिपोर्ट के अस्तित्व से इनकार किया है।

उसके प्रवक्ता ने कहा, "हमें इस विषय से जुड़ी किसी ऐसी 'सेंट्रल कमांड' रिपोर्ट के बारे में जानकारी नहीं है, जो (हेगसेथ) से संबंधित हो।"

ADVERTISEMENT

नाराजगी 

युद्ध में उपयोग पर मस्क हुए नाराज

शुरुआत में मस्क को इस बात की जानकारी नहीं थी, लेकिन जब उन्हें ईरान के द्वारा युद्ध में स्टारलिंक के इस्तेमाल के बारे में पता चला तो नाराजगी जताते हुए पूरी जानकारी जुटाने के लिए एक टीम बनाई।

उसने पाया कि अमेरिकी सेना युद्ध में सुसाइड ड्रोन लॉन्च करने के लिए स्टारशील्ड (स्टारलिंक का सैन्य वर्जन) का इस्तेमाल कर रही थी।

बताया जाता है कि युद्ध में स्टारलिंक के इस्तेमाल को लेकर मस्क दोनों ही पक्षों से काफी नाराज थे।

ADVERTISEMENT