NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / ब्रिटेन चुनाव: ऋषि सुनक ने स्वीकार की हार, लेबर पार्टी ने हासिल किया बहुमत
    अगली खबर
    ब्रिटेन चुनाव: ऋषि सुनक ने स्वीकार की हार, लेबर पार्टी ने हासिल किया बहुमत
    प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने स्वीकार की हार

    ब्रिटेन चुनाव: ऋषि सुनक ने स्वीकार की हार, लेबर पार्टी ने हासिल किया बहुमत

    लेखन भारत शर्मा
    Jul 05, 2024
    09:50 am

    क्या है खबर?

    ब्रिटेन में हुए आम चुनाव के लिए हुए मतदान की गणना शुक्रवार को हो रही है।

    शुरुआती रुझानों में लेबर पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है और वह बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है, वहीं प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी काफी पीछे रह गई है।

    रुझानों के बाद प्रधानमंत्री सुनक अपनी हार स्वीकार कर ली है और देश की जनता से माफी मांगी है।

    बयान

    प्रधानमंत्री सुनक ने क्या कहा? 

    रुझानों के सामने आने के बाद प्रधानमंत्री सुनक ने हार स्वीकार करते हुए कहा, "मैं उन्हें (लेबर पार्टी) उनकी जीत पर बधाई देता हूं। यह जनादेश जनता का सोचा-समझा फैसला है। मैं इस हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और ब्रिटिश लोगों द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण संदेश को समझता हूं। आत्मसात करने और चिंतन करने के लिए बहुत कुछ है।"

    उन्होंने इस हार से खुद का और पार्टी का आत्मनिरीक्षण करते हुए सीखने के महत्व पर भी जोर दिया।

    बयान

    कीर स्टार्मर ने रुझानों पर दिया बयान

    लेबर पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार कीर स्टार्मर ने रुझानों में बहुमत मिलने के बाद देश को संबोधित किया।

    उन्होंने कहा, "हमने कर दिखाया, आपने इसके लिए अभियान चलाया, आपने इसके लिए संघर्ष किया, आपने इसके लिए वोट किया और अब इसका सार्थक परिणाम आ गया है। बदलाव अब शुरू होता है। मुझे ईमानदार रहना होगा। यह एक बदली हुई लेबर पार्टी है और देश की सेवा करने के लिए तैयार है।"

    जीत

    सुनक ने उत्तरी इंग्लैंड सीट से हासिल की जीत

    रुझानों में करारी हार के बीच प्रधानमंत्री सुनक ने उत्तरी इंग्लैंड में अपने रिचमंड और नॉर्थहेलर्टन निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल कर ली है।

    उन्हें यहां 47.5 प्रतिशत वोट मिले हैं। हालांकि, उनकी यह जीत उम्मीद से बहुत कम अंतर से आई है।

    बता दें कि 650 सीटों वाले हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए गुरुवार को 40,000 पोलिंग बूथों पर मतदान हुआ था। इसके लिए रात 10 बजे तक लोगों ने वोट डाले थे।

    एग्जिट पोल्स

    एग्जिट पोल्स में क्या लगाया गया था अनुमान?

    एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया था कि लेबर पार्टी 650 सीटों वाले हाउस ऑफ कॉमन्स में 410 सीटें जीतेगी, जबकि दक्षिणपंथी कंजर्वेटिव पार्टी सिर्फ 131 सीटें ही हासिल कर सकेगी।

    इसके साथ ब्रिटेन में 14 साल से चला आ रहा कंजर्वेटिव सरकार का अंत हो जाएगा। ये सीटें संसद भंग होने के समय 346 से कम थी।

    मतगणना में अब लेबर पार्टी 389 और कंजर्वेटिव पार्टी केवल 97 सीटों पर आगे चल रही है।

    बधाई

    कनाडा के प्रधानमंत्री ने स्टार्मर को दी बधाई

    ब्रिटेन चुनाव में बड़ी जीत के साथ बहुमत हासिल करने पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लेबर पार्टी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार स्टार्मर को बधाई दी है।

    उन्होंने लिखा, 'UK चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर कीर स्टार्मर को बधाई। अटलांटिक के दोनों किनारों पर लोगों के लिए अधिक प्रगतिशील, निष्पक्ष भविष्य के निर्माण के लिए बहुत काम किया जाना है। मेरे दोस्त, आइए इस पर काम करते हैं।'

    सवाल

    कैसे बना है ब्रिटेन का हाउस ऑफ कॉमन्स?

    ब्रिटेन का हाउस ऑफ कॉमन्स इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड से मिलकर बनता है और आम चुनाव सभी देशों पर लागू होते हैं।

    ब्रिटेन में 650 निर्वाचन क्षेत्र हैं, इनमें से 533 इंग्लैंड, 59 स्कॉटलैंड, 40 वेल्स और 18 उत्तरी आयरलैंड में पड़ते हैं। सरकार बनाने के लिए 326 सीटों की जरूरत होती है।

    हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि UK के भीतर आने वाले प्रत्येक देश की अपनी सरकार होती है और वहां अलग चुनाव होते हैं।

    परिणाम

    2019 के चुनावों में क्या रहे थे परिणाम?

    ब्रिटेन में साल 2019 में हुई आम चुनावों में कंजर्वेटिव पार्टी ने जीत हासिल करते हुए सरकार बनाई थी।

    उस समय 650 सीटों में से कंजर्वेटिव पार्टी ने 365 सीटें हासिल की थी और बोरिस जाॅनसन को प्रधानमंत्री बनाया गया था।

    इसी तरह लेबर पार्टी केवल 203 सीट जीतने में सफल रही थी। इसके अलावा स्कॉटिश नेशनल पार्टी (SNP) ने 48, लिबरल डेमोक्रेट्स ने 11, डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी (DUP) ने 8 और अन्य ने 15 सीटें जीती थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ब्रिटेन चुनाव
    ऋषि सुनक
    इंग्लैंड

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    ब्रिटेन चुनाव

    ब्रेक्जिट डील देने में नाकाम रहने पर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे का इस्तीफा, हुईं भावुक इंग्लैंड
    कौन है भारतीय मूल के ऋषि सुनक, जिनके इस्तीफे से शुरू हुआ बोरिस जॉनसन का पतन? भारत की खबरें
    ब्रिटेन: दबाव के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस्तीफा दिया इंग्लैंड
    ब्रिटेन में ऐसा क्या हुआ कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को इस्तीफा देना पड़ा? इंग्लैंड

    ऋषि सुनक

    ब्रिटेन: संकट में जॉनसन सरकार, ऋषि सुनक और साजिद जाविद ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा यूनाइटेड किंगडम (UK)
    लिज ट्रस बनीं ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री, भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराया थेरेसा मे
    कौन हैं लिज ट्रस जो चुनी गईं ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री? परमाणु हथियार
    ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने राजनीतिक संकट के बीच पद से इस्तीफा दिया बोरिस जॉनसन

    इंग्लैंड

    बेटी ने अपनी जिंदा मां के लिए रखी शोक सभा, जानिए क्या है पूरा मामला अजब-गजब खबरें
    एस्पार्क ओउल इलेक्ट्रिक कार ने बनाए रफ्तार से जुड़े ये 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड  गिनीज बुक
    इंग्लैंड: बचपन में जानवरों के साथ रहने वाली युवती अब बनी ब्यूटी क्वीन, जानिए पूरी कहानी यूनाइटेड किंगडम (UK)
    इंग्लैंड: पालतू कुतिया ने बचाई मालकिन की जान, सूंघकर दी ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी; जानिए मामला  पालतू जानवर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025