तुर्की ने सऊदी अरब और पाकिस्तान के साथ हुए मक्का संयुक्त रक्षा समझौते को औपचारिक मंजूरी दी
तुर्की ने अब सऊदी अरब और पाकिस्तान के साथ हुए मक्का संयुक्त रक्षा समझौते को अपनी औपचारिक मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति एर्दोगन ने खुद इस समझौते पर मुहर लगाई है।
अगस्त में इस पर हस्ताक्षर हुए थे और इसी महीने की शुरुआत में संसद से भी इसे हरी झंडी मिल गई थी। इस समझौते के तहत, अगर इन तीनों देशों में से किसी एक पर भी हमला होता है, तो बाकी दोनों मिलकर उसका जवाब देंगे।
यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब ईरान के साथ अमेरिका और इजराइल के बढ़ते तनाव के कारण इस क्षेत्र में बेचैनी बढ़ती जा रही है।
सऊदी अरब में अपनी सेना भेज सकता है तुर्की
इस समझौते के बाद, तुर्की अब सऊदी अरब में अपनी सेना भेज सकेगा ताकि वह ईरान समर्थित हौथी विद्रोहियों जैसे खतरों से सऊदी अरब की रक्षा कर सके। गौरतलब है कि तुर्की के पास नाटो की दूसरी सबसे बड़ी सेना है।
तीनों देश 27 से 28 नवंबर तक इस्लामाबाद में मुलाकात कर रहे हैं। यह बैठक साफ संकेत देती है कि वे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए मिलकर काम करने को लेकर कितने गंभीर हैं।