ट्रंप के ईरानी हमले वाले बयान पर कैलिफोर्निया के गवर्नर नाराज, बोले- पागलपन और खतरनाक
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के हमले के बयान को लेकर कैलिफोर्निया के गर्वनर नाराज हो गए हैं और ट्रंप की कड़ी आलोचना की है।
ट्रंप ने 5 अक्टूबर को नेब्रास्का में एक रैली में संकेत दिया था कि ईरान लॉस एंजिल्स या सैन डिएगो पर हमला कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह एक छोटी सी कीमत है... उन्हें लॉस एंजिल्स पर कब्जा करने दो, उन्हें सैन डिएगो पर कब्जा करने दो। यह बहुत छोटी सी कीमत है।
उनके इस बयान ने तुरंत ही विवाद खड़ा कर दिया। ट्रंप ने हाल ही में बढ़े ईंधन के दामों को ईरान के साथ बढ़ते तनाव से जोड़ा था।
उनका कहना था कि वैश्विक सुरक्षा के लिए इन बढ़ी हुई कीमतों को चुकाना 'एक छोटी कीमत' है।
गैविन न्यूजोम ने ट्रंप की टिप्पणियों की निंदा की
कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूजोम ने ट्रंप की इन टिप्पणियों को 'पागलपन भरा और खतरनाक' बताया है। उन्होंने ऑनलाइन चल रही आलोचनाओं को भी अपनी बात में दोहराया।
गर्वनर ने कहा, "कैलिफोर्निया पर कब्जा करने के लिए नेशनल गार्ड और मरीन भेजने के बाद, डोनाल्ड ट्रंप अब कह रहे हैं कि हमारे विदेशी दुश्मनों को लॉस एंजिल्स और सैन डिएगो को 'नष्ट' कर देना चाहिए। वह विक्षिप्त और खतरनाक हैं।"
इसी बीच, ट्रंप ने रैली का इस्तेमाल किसानों और ट्रक चालकों के लिए सस्ते ईंधन का वादा करने के लिए किया। इसे उन्होंने डेमोक्रेट्स के खिलाफ अपनी मुहिम का हिस्सा बताया।