अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें एलिस हुआंग को चीनी जासूस बताया जा रहा था।
हाल ही में CNBC के साथ बातचीत में ट्रंप ने चीनी महिलाओं को लेकर बनी-बनाई धारणाओं पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने साफ कहा कि उन्हें एलिस पर लगे आरोपों पर बिल्कुल यकीन नहीं है।
एलिस हुआंग मेगास्पीड की संस्थापक हैं और उनका एनवीडिया के मुखिया जेन्सेन हुआंग के साथ रिश्ता था।
इसी पूरे मामले की वजह से जेन्सेन हुआंग को पहले CEO का पद छोड़ना पड़ा था।
ट्रंप ने मेगस्पीड को एनवीडिया की चिप बिक्री का समर्थन किया
एलिस के चीनी खुफिया एजेंसियों से जुड़े होने की अटकलों के बावजूद, ट्रंप ने एनवीडिया को मेगास्पीड को चिप बेचने का समर्थन किया। जबकि मेग स्पीड अमेरिका की व्यापार ब्लैकलिस्ट में शामिल है।
ट्रंप ने यह भी इशारा किया कि अगर जेन्सेन को लगा कि उनके साथ गलत हुआ है, तो वह चीन में हुआवेई की कमान संभाल सकते हैं।
ट्रंप के इस बयान से साफ होता है कि फिलहाल अमेरिका और चीन के बीच टेक्नोलॉजी को लेकर कितना तनाव है।