ट्रंप के धुआंधार प्रचार के बीच हार्वर्ड का बड़ा दावा, हाउस में डेमोक्रेट्स की जीत 96 प्रतिशत पक्की
अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। वे फ्लोरिडा, आयोवा और कंसास जैसे अहम राज्यों में मतदाताओं को संबोधित कर रहे हैं।
इस बीच हार्वर्ड के एक पूर्वानुमान ने ट्रंप समेत रिपब्लिकन की नींद उड़ा दी है। पूर्वानुमान में डोमेक्रेट्स का पलड़ा भारी बताया जा रहा है।
हालांकि, ट्रंप मतदाताओं से अपील कर उन्हें बता रहे हैं कि ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच उनके विरोधियों की नीतियां परिवारों को "दिवालिया" बना सकती हैं।
ट्रंप भीड़ को अपनी व्यापार और इमिग्रेशन नीतियों के बारे में भी याद दिला रहे हैं, ताकि वे उनका समर्थन फिर से हासिल कर सकें।
हार्वर्ड का अनुमान क्या कहता है?
डेमोक्रेट्स काफी उत्साहित दिख रहे हैं। डेमोक्रेटिक हाउस के नेता हकीम जेफ्रीज ने इस वीकेंड कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि उनकी पार्टी प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) पर कब्जा करने की राह पर है।
हार्वर्ड के एक पूर्वानुमान (फोरकास्ट) के मुताबिक, डेमोक्रेट्स के लिए हाउस जीतने की 96 प्रतिशत और सीनेट जीतने की 76 प्रतिशत संभावना है। यह नतीजे अमेरिकी राजनीति के भविष्य को तय कर सकते हैं।