ट्रंप ने नेतन्याहू पर दबाव बनाया, नई सरकार में धुर-दक्षिणपंथी मंत्रियों को न शामिल करने की मांग
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कथित तौर पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर दबाव बना रहे हैं।
उन्होंने अगली नई सरकार में दक्षिणपंथी पार्टियों के कट्टर मंत्रियों इतामार बेन-ग्विर और बेजलेल स्मोत्रिच को हटाने की मांग की है। इतामार ओत्ज़मा येहुदित और बेजलेल रिलिजियस जायोनिस्ट पार्टी से हैं।
उन्हें चिंता है कि वेस्ट बैंक में इन नेताओं की गतिविधियां हिंसा को बढ़ावा दे रही हैं, जिससे अब्राहम समझौते का विस्तार और गाजा के भविष्य को आकार देने जैसी उनकी क्षेत्रीय योजनाओं में बाधा आ सकती है।
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, इस साल इस क्षेत्र में हिंसा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।
नेतन्याहू गुट को 53 सीटें मिलने की उम्मीद
इजरायल के हालिया चुनाव का नतीजा अभी पूरी तरह सामने नहीं आया है। वोटों की गिनती चल रही है।
नेतन्याहू के गुट को 53 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि विपक्ष को 48 और अरब दलों को करीब 19 सीटें मिली हैं। किसी भी पक्ष को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने के कारण, सभी पार्टियां संभावित गठबंधनों की तलाश में हैं।
कुछ विपक्षी नेता अरब दलों के साथ मिलकर नेतन्याहू को रोकने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन इस मुद्दे पर सभी एकमत नहीं हैं। इसी बीच, दल अपनी अगली रणनीति बनाने में जुटे हैं, जिसके चलते राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं।