LOADING...
ट्रंप ने नेतन्याहू को फटकारने की बात स्वीकारी, कहा- लेबनान की वजह से उससे परेशान था
ट्रंप ने नेतन्याहू को फटकारने की बात स्वीकारी (फाइल तस्वीर)

ट्रंप ने नेतन्याहू को फटकारने की बात स्वीकारी, कहा- लेबनान की वजह से उससे परेशान था

लेखन गजेंद्र
Jun 03, 2026
06:50 pm

क्या है खबर?

अमेरिका की वेबसाइट एक्सियोस ने पिछले दिनों खुलासा किया था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन पर काफी फटकारा था और अपशब्द कहे थे। बुधवार को ट्रंप ने खुद इस बात को स्वीकारा है। उन्होंने पॉड फोर्स वन नाम के पॉडकास्ट पर घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि वह लेबनान को लेकर नेतन्याहू से काफी परेशान थे। ट्रंप ने मिरांडा डिवाइन के साथ साक्षात्कार में कहा कि उन्हें हमेशा गुस्सा आता है।

बयान

ट्रंप ने क्या बताया?

साक्षात्कार के दौरान ट्रंप से पूछा गया कि क्या उन्होंने नेतन्याहू को 'पागल' कहा और उनसे कहा था कि "तुम क्या कर रहे हो?" ट्रंप ने जवाब दिया, "हां, मैंने किया। मुझे हमेशा गुस्सा आता है। मैं उससे थोड़ा परेशान था, क्योंकि वह लगातार लेबनान से लड़ रहा था...आप जानते हैं, एक समय मैंने कहा कि हम इसे रोकेंगे। वैसे मुझे बीबी काफी पसंद हैं। हम साथ में अच्छा काम कर रहे हैं।"

बयान

नेतन्याहू को क्या बोले थे ट्रंप?

लेबनान पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने अमेरिका के शांति वार्ता से पीछे हटने की बात कही थी, जिससे ट्रंप नेतन्याहू पर काफी नाराज हुए थे। ट्रंप ने फोन पर नेतन्याहू को कहा, "तुम बिलकुल पागल हो। अगर मैं न होता तो तुम जेल में होते। मैं तुम्हारी जान बचा रहा हूं। हर कोई तुमसे नफरत करता है। इस वजह से सब इजरायल से नफरत करते हैं।" उन्होंने नेतन्याहू पर चिल्लाते हुए कहा, "तुम आखिर कर क्या रहे हो?"

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

ट्रंप का साक्षात्कार

Advertisement