LOADING...
ट्रंप लेबनान तनाव को लेकर नेतन्याहू पर भड़के, बोले- हर कोई आपसे नफरत करता है
ट्रंप लेबनान तनाव को लेकर नेतन्याहू पर भड़के

ट्रंप लेबनान तनाव को लेकर नेतन्याहू पर भड़के, बोले- हर कोई आपसे नफरत करता है

लेखन गजेंद्र
Jun 02, 2026
08:59 am

क्या है खबर?

ईरान से शांति वार्ता के बीच लेबनान में इजरायल द्वारा बढ़ाए गए तनाव से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुरी तरह नाराज हो गए हैं। एक्सियोस ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि सोमवार को ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर फोन पर जमकर गुस्सा निकाला। ट्रंप ने न केवल नेतन्याहू को 'पागल' कहा और उपहार को न मानने वाला बताया। ट्रंप ने इजरायल की बेरूत पर हमले की योजना पर भी रोक लगा दी है।

बातचीत

नेतन्याहू से फोन पर क्या बोले ट्रंप?

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने फोन पर नेतन्याहू को कहा, "तुम बिलकुल पागल हो। अगर मैं न होता तो तुम जेल में होते। मैं तुम्हारी जान बचा रहा हूं। अब हर कोई तुमसे नफरत करता है। इस वजह से हर कोई इजरायल से नफरत करता है।" कॉल के बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि ट्रंप 'बहुत गुस्से में' थे और एक समय तो उन्होंने नेतन्याहू पर चिल्लाते हुए कहा, "तुम आखिर कर क्या रहे हो?"

हमला

इजरायल के हमले से आदेश से नाराज हुए ट्रंप

यह कड़वी बातचीत तब हुई, जब ट्रंप ईरान के साथ समझौता करना चाहते हैं और इजरायल के लेबनान पर हमले की वजह से शांति वार्ता में बाधा आ रही है। सोमवार को तनाव में तब बढ़ गया नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने हिज़्बुल्लाह द्वारा बार-बार युद्धविराम उल्लंघन और इजरायली क्षेत्र पर हमलों का हवाला देते हुए बेरूत के दहियेह जिले के हिज़्बुल्लाह-नियंत्रित क्षेत्रों पर हमले का आदेश दिया। इस घोषणा के बाद लेबनानी राजधानी में हड़कंप मच गया।

Advertisement

जवाब

नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत के बाद बयान दिया

नेतन्याहू ने फोन के बाद एक बयान जारी कर कहा कि उन्होंने ट्रंप को बताया था कि अगर हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर हमला बंद नहीं किया तो इजरायल बेरूत पर हमला करेगा और दक्षिणी लेबनान में अभियान जारी रखेगा। नेतन्याहू ने लिखा, "हमारा रुख वही है।" हालांकि, सूत्रों ने बताया कि नेतन्याहू ट्रंप की नाराजगी से पूरी तरह दब गए। तब नेतन्याहू ने कहा, "ठीक है-ठीक है, बस यह सुनिश्चित कर लें कि सब कुछ ठीक से संभाल लिया जाए।"

Advertisement

बातचीत

नेतन्याहू से बातचीत के बाद ट्रंप ने किया पोस्ट

नेतन्याहू से बातचीत के बाद ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा, 'आज मेरी बीबी नेतन्याहू से बात हुई, और मैंने उनसे कहा कि वे लेबनान के बेरूत पर कोई बड़ा हमला न करें। उन्होंने अपनी सेना को वापस बुला लिया। धन्यवाद, बीबी! मेरी हिज़्बुल्लाह के प्रतिनिधियों से भी बात हुई, और वे इजरायल और उसके सैनिकों पर गोलीबारी बंद करने पर राजी हैं। इसी तरह, इजरायल भी राजी है। देखते हैं यह कब तक चलता है, उम्मीद है यह हमेशा होगा!'

Advertisement