संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस पाकिस्तान पहुंचे, जानिए क्या है कारण
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पाकिस्तान का दौरा किया है। वे पाकिस्तान के उपप्रधान मंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के निमंत्रण पर 3 दिवसीय आधिकारिक दौरे पर इस्लामाबाद पहुंचे हैं।
इस दौरे का मुख्य मकसद पाकिस्तान के संयुक्त राष्ट्र के साथ रिश्तों को और मजबूत करना और अहम क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर मिलकर काम करना है।
गुटेरेस का दौरा ऐसे समय पर हुआ है, जब पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद समेत कई राज्यों में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के प्रशंसक बड़ा आंदोलन चला रहे हैं।
तहरीक-ए-पाकिस्तान (PTI) के कार्यकर्ता इमरान की रिहाई की मांग कर रहे हैं।
गुटेरेस ने पाकिस्तानी नेताओं से मुलाकात की, जानकारी ली
गुटेरेस पाकिस्तान के दौरे पर राष्ट्रपति जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और रक्षा बलों के प्रमुख व सेनाध्यक्ष फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात करेंगे।
वह संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह के मुख्यालय का दौरा भी करेंगे, जहां उन्हें आपदा प्रबंधन के प्रयासों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
यह दौरा शांति स्थापना और आपदा प्रतिक्रिया में पाकिस्तान की लगातार निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है। इस दौरान वह पाकिस्तानी नेताओं और अधिकारियों से क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा करेंगे।