NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / दो महीने पहले की गई थी रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश- यूक्रेनी सैन्य अधिकारी
    अगली खबर
    दो महीने पहले की गई थी रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश- यूक्रेनी सैन्य अधिकारी
    दो महीने पहले की गई थी रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश

    दो महीने पहले की गई थी रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश- यूक्रेनी सैन्य अधिकारी

    लेखन मुकुल तोमर
    May 24, 2022
    04:28 pm

    क्या है खबर?

    लगभग दो महीने पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या करने की कोशिश की गई थी। यूक्रेन के एक सैन्य अधिकारी ने एक इंटरव्यू में ये जानकारी दी है।

    उनके अनुसार, पुतिन की हत्या का ये प्रयास 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के हमले के कुछ समय बाद काकेशिया में किया गया था।

    काला सागर और कैस्पियन सागर के बीच स्थित इलाके को काकेशिया कहा जाता है और इसमें दक्षिणी रूस भी शामिल है।

    बयान

    काकेशिया के प्रतिनिधियों ने किया था हत्या का प्रयास- सैन्य अधिकारी

    यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय के मुख्य खुफिया निदेशालय के प्रमुख मेजर जनरल किरिलो बुदानोव ने एक यूक्रेनी वेबसाइट 'यूक्रेनस्का प्रवदा' से बात करते हुए कहा कि पुतिन की हत्या करने का असफल प्रयास हुआ था।

    उन्होंने कहा, "पुतिन की हत्या करने का प्रयास किया गया था... बल्कि कुछ ही समय पहले उन पर हमला भी हुआ था, ऐसा कहा जाता है कि काकेशिया के प्रतिनिधियों ने ये हमला किया।"

    बयान

    इसके बारे में कोई सार्वजनिक जानकारी नहीं, लेकिन ऐसा हुआ था- बुदानोव

    बुदानोव ने कहा, "यह गैर-सार्वजनिक जानकारी है। ये पूरी तरह से असफल प्रयास था, लेकिन ये (हत्या का प्रयास) सच में हुआ था... ये लगभग दो महीने पहले हुआ था। मैं दोहराता हूं कि इसके बारे में कोई प्रचार नहीं है, लेकिन ऐसा हुआ था।"

    सवाल

    पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर उठ रहे हैं सवाल

    अभी तक किसी भी आधिकारिक मंच से बुदानोव के दावे की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि उन्होंने ये दावा ऐसे समय किया है जब पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर पहले से ही कई अटकलें चल रही हैं।

    रूस की विदेशी खुफिया सेवा के हवाले से हाल ही में ये जानकारी दी गई थी कि पेट से पानी निकालने के लिए हाल ही में पुतिन की सर्जरी हुई थी। इस सर्जरी के दौरान किसी भी तरह की परेशानी नहीं आई।

    कैंसर

    करीबी ने किया था पुतिन को ब्लड कैंसर होने का दावा

    इसके अलावा पुतिन के करीबी एक कारोबारी को एक रिकॉर्डिंग में ये कहते सुना गया था कि पुतिन ब्लड कैंसर से जूझ रहे हैं और यूक्रेन पर हमले का आदेश देने से कुछ समय पहले उन्होंने अपनी पीठ की सर्जरी कराई थी।

    ब्रिटेन के एक जासूस ने भी दावा किया था कि पुतिन वर्तमान में गंभीर रूप से बीमार हैं और यही यूक्रेन में होने वाली सभी घटनाओं को प्रमुख कारण है।

    अन्य रिपोर्ट

    पुतिन के सत्ता सौंपने की भी जताई जा रही थी आशंका

    एक रिपोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में पुतिन के आंतों के कैंसर और पार्किंसन जैसी गंभीर बीमारी से जूझने का दावा किया था।

    उस दौरान कहा गया था कि डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी है और ऑपरेशन के बाद रिकवरी के लिए कुछ समय के लिए काम से दूर रहना होगा।

    ऐसे में उनके देश की सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पात्रुशेव को अस्थायी रूप से सत्ता सौंपने की आशंका है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    यूक्रेन
    व्लादिमीर पुतिन

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    रूस समाचार

    भारत को कच्चे तेल पर बड़ा डिस्काउंट देने को तैयार रूस- रिपोर्ट दुनिया
    रूस का यूक्रेन पर उसकी जमीन पर पहला हमला करने का आरोप, एयरस्ट्राइक का दावा यूक्रेन
    दुनिया-जहां: अब यूक्रेन के पूर्वी इलाकों को घेरने को कोशिश क्यों कर रहा है रूस? यूक्रेन
    यूक्रेन का दावा- पूरे कीव क्षेत्र पर दोबारा हासिल किया नियंत्रण यूक्रेन

    यूक्रेन

    यूक्रेन युद्ध का आज 18वां दिन, जेलेंस्की ने पुतिन को दिया बातचीत का प्रस्ताव व्लादिमीर पुतिन
    यूक्रेन से आए लोगों को रखने वाले परिवारों को हर महीने 35,000 रुपये देगी ब्रिटिश सरकार रूस समाचार
    यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस ने चीन से मांगे सैन्य उपकरण, आर्थिक मदद भी मांगी चीन समाचार
    अमेरिका की चीन को चेतावनी, कहा- रूस की मदद की तो भुगतने पड़ेंगे नतीजे चीन समाचार

    व्लादिमीर पुतिन

    क्या रूस पर लगे प्रतिबंधों के जवाब में पश्चिमी देशों की तेल आपूर्ति रोकेंगे पुतिन? अमेरिका
    तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो वह परमाणु और बेहद विनाशकारी होगा- रूसी विदेश मंत्री रूस समाचार
    रूस-यूक्रेन युद्ध में पिछले 7 दिनों में हुई 2,000 से अधिक यूक्रेनी नागरिकों की मौत रूस समाचार
    चीन ने शीतकालीन ओलंपिक समाप्त होने तक रूस से युद्ध न करने को कहा था- रिपोर्ट चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025