अमेरिका का चीनी कंपनियों पर शिकंजा, चीन ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
चीन ने साफ कहा है कि वह जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है। दरअसल, अमेरिका ने उसकी 2 कंपनियों पर किसी तीसरे पक्ष के साथ कारोबार करने के आरोप में प्रतिबंध लगाए हैं। बीजिंग ने अमेरिका के इस फैसले को गलत बताया है और कहा है कि इससे चीनी कंपनियों के अधिकार छिनते हैं। चीन ने चेतावनी दी है कि ऐसी हरकतें अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक रिश्तों में केवल तनाव ही बढ़ाएंगी।
अमेरिका ने क्यूबा के साथ काम करने वाली कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध
अमेरिका ने 5 नवंबर को इन पाबंदियों का ऐलान किया है। इनका सीधा असर उन विदेशी कंपनियों पर पड़ेगा जो क्यूबा के साथ टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैन्युफैक्चरिंग और मरीन सेक्टर में काम करती हैं। चीन का तर्क है कि ये नियम केवल उसकी अपनी कंपनियों को ही चोट नहीं पहुंचाते, बल्कि इनसे स्थानीय कंपनियों का काम भी बिगड़ता है और आर्थिक व व्यापारिक रिश्तों में स्थिरता भी कम होती है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने अमेरिका से जल्द से जल्द अपनी गलतियों को सुधारने की अपील की है।