अमेरिका और जापान F-35 लड़ाकू विमानों के लिए मिलकर बनाएंगे मिसाइल सुविधा
अमेरिका और जापान F-35 लड़ाकू विमानों के लिए उन्नत मध्यम-श्रेणी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल सुविधा का उत्पादन करेंगे, जिसके लिए जापान में एक नया केंद्र बनाने पर सहमति जताई है।
जापानी रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी ने सेबू में अमेरिकी युद्ध सचिव (पहले रक्षा सचिव) पीट हेगसेथ के साथ मुलाकात के बाद इस बात का ऐलान किया।
एशिया में बढ़ते तनाव और चीन की बढ़ती आक्रामकता के बीच, दोनों देश अपनी सुरक्षा को और मजबूत करना चाहते हैं।
'ऑपरेशन सुपरचार्ज' से बढ़ेगी गठबंधन की ताकत
यह प्रोजेक्ट 'ऑपरेशन सुपरचार्ज' का हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य अमेरिका और जापान के सैन्य गठबंधन को और मजबूत करना है, ताकि दोनों देश क्षेत्रीय खतरों का ज्यादा तेजी से सामना कर सकें।
कोइज़ुमी ने कहा कि क्षेत्र में जैसे-जैसे स्थिति गंभीर होती जा रही है, दोनों देशों का एक साथ मिलकर आगे बढ़ना बेहद अहम है।
बातचीत के दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय नियमों और क्षेत्रीय शांति बनाए रखने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया।