फिलीपींस अपनी रक्षा तैयारियों को तेज कर रहा है। इसके लिए वह भारत से कुछ और ब्रह्मोस मिसाइल बैटरी खरीदने पर विचार कर रहा है।
फिलीपींस ने यह कदम क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच उठाया है, ताकि अपनी सुरक्षा को और मजबूत कर सके।
बताया जा रहा है कि फिलीपींस ने ब्रह्मोस के अलावा आकाश एयर डिफेंस सिस्टम और पिनाका रॉकेट लॉन्चर जैसे आधुनिक सिस्टम भी खरीदने की भी योजना बनाई है।
भारत-फिलीपींस बढ़ा रहे हैं रक्षा सहयोग
यह सिर्फ हथियारों का मामला नहीं है। भारत और फिलीपींस अब सैटेलाइट से होने वाली समुद्री निगरानी और साझा सैन्य अभ्यास जैसे कई और क्षेत्रों में भी सहयोग कर रहे हैं।
इसके अलावा, एक भारतीय कंपनी फिलीपींस में बुलेटप्रूफ जैकेट बनाने के लिए अपनी फैक्टरी भी लगा रही है। ये जैकेट फिलीपींस की सेना के लिए होंगी।
बता दें कि अभी रक्षा मंत्रालय की ओर से इस संबंध में कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है।