Loading...
सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद को मानवता के खिलाफ अपराध के लिए मौत की सजा
सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर असद को मानवता के खिलाफ अपराध के लिए मौत की सजा

सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद को मानवता के खिलाफ अपराध के लिए मौत की सजा

लेखन गजेंद्र
Aug 11, 2026
02:47 pm

क्या है खबर?

सीरिया की एक अदालत ने मंगलवार को अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद और उनके छोटे ममेरे भाई अतेफ नजीब को 14 साल के संघर्ष के दौरान मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए मौत की सजा सुनाई है। दमिश्क की आपराधिक अदालत ने असद को सुनियोजित हत्या का दोषी पाया, जबकि नजीब को सुनियोजित हत्या और यातना का दोषी ठहराया गया है। नजीब दक्षिणी सीरिया के दारा प्रांत में राजनीतिक सुरक्षा के पूर्व प्रमुख थे, जो असद के मामा के बेटे हैं।

घटना

असद की अनुपस्थिति में सुनाया गया फैसला

कोर्ट ने यह फैसला असद की अनुपस्थिति में सुनाया। वह कोर्ट में मौजूद नहीं थे। सजा सुनाते समय कड़ी सुरक्षा के बीच, नजीब कैदी की वर्दी पहने कठघरे में खड़े थे।

असद दिसंबर 2014 में विद्रोहियों द्वारा दमिश्क पर कब्जा करने के बाद अपने सगे भाई माहेर अल-असद के साथ रूस भाग गए थे। हालांकि, नजीब को हिरासत में ले लिया गया था। वह मुकदमे का सामना कर रहे थे।

नजीब सीरियाई सेना के पूर्व ब्रिगेडियर जनरल रहे हैं।

मामला

क्या है मामला?

सीरिया में 2011 में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हुआ था, जो बाद में विद्रोह और गृहयुद्ध में बदल गया।

इस दौरान असद सरकार ने प्रदर्शनकारियों और नागरिकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आदेश दिया, जिसमें करीब 5 लाख लोगों की मौत हो गई।

गृहयुद्ध के बीच 2024 में असद रूस भाग गए। इसके बाद उनके और उनके भाईयों को मानवता के खिलाफ अपराध और युद्ध अपराध के लिए दोषी ठहराया गया है।

फिलहाल, अहमद अल-शरा सीरिया के राष्ट्रपति हैं।

ADVERTISEMENT