फ्रांस में महंगाई समेत तमाम मुद्दों को लेकर सड़क पर 7 लाख लोगों के उमड़ने की संभावना
दुनिया
फ्रांस में गुरुवार से बड़े प्रदर्शन होने वाले हैं। अनुमान है कि करीब 7 लाख लोग सड़कों पर उतरेंगे। छात्र और यूनियन मिलकर कम वेतन, बढ़ती महंगाई, असमानता और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं जैसे मुद्दों को उठा रहे हैं।
हालात काबू में रखने के लिए, पूरे फ्रांस में करीब 70,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और कड़ी नज रखी जा रही है। कई यूनियन ने प्रदर्शन का आह्वान किया है।
इसी आंदोलन ने अक्टूबर में फ्रांस में दंगे भड़काए थे
इससे पहले, अक्टूबर में फ्रांस में पढ़ाई की खराब व्यवस्था से नाराज छात्रों ने प्रदर्शन किया था, जो हिंसक हो गया था। लेकिन अब यह आंदोलन काफी बड़ा हो गया है, जिसमें किराया या राशन खरीदने जैसी रोजमर्रा की दिक्कतें भी जुड़ गई हैं।
अक्टूबर में आंदोलन के हिंसक होने के बाद पेरिस समेत कई शहरों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया था। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प दिखी थी।