स्पेन ट्रेन हादसे में 68 की मौत, प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय शोक घोषित कर गहन जांच बैठाई
स्पेन में बुधवार को मैड्रिड के दक्षिण में हुए एक तेज रफ्तार ट्रेन हादसे के बाद 3 दिनों का राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा है। इस हादसे में कम से कम 68 लोगों की जान चली गई है और कई अन्य घायल हुए हैं।
स्पेन के सेंट्रल प्रांत टोलेडो में 2 हाई स्पीड ट्रेनें आपस में टकरा गई थीं, जिसमें कम से कम 350 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे के बाद पूरा देश सदमे में है।
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेस ने राष्ट्रीय शोक की घोषणा करते हुए, इसे बड़ा दुख बताया।
पेड्रो सांचेस ने हादसे की पूरी जांच का ऐलान किया
सांचेस ने हादसे की पूरी जांच करवाने का वादा किया है ताकि यह साफ हो सके कि आखिर गलती कहां हुई।
सरकार सुरक्षा में हुई किसी भी चूक पर गंभीरता से नजर रखे हुए है। सांचेस ने एक विस्तृत न्यायिक और तकनीकी जांच का ऐलान किया है।
बता दें कि इससे पहले 18 जनवरी को दक्षिणी स्पेन में 2 ट्रेन पटरी से उतरी थीं, जिसमें 45 लोग मारे गए और 170 घायल हुए थे।