Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
चीन समाचार
पाकिस्तान समाचार
अफगानिस्तान
रूस समाचार
श्रीलंका
यूक्रेन युद्ध
श्रीलंका आर्थिक संकट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका: शिकागो में स्वतंत्रता दिवस की परेड पर अंधाधुंध फायरिंग; छह की मौत, 24 घायल
दुनिया

अमेरिका: शिकागो में स्वतंत्रता दिवस की परेड पर अंधाधुंध फायरिंग; छह की मौत, 24 घायल

अमेरिका: शिकागो में स्वतंत्रता दिवस की परेड पर अंधाधुंध फायरिंग; छह की मौत, 24 घायल
लेखन मुकुल तोमर
Jul 05, 2022, 02:04 pm 4 मिनट में पढ़ें
अमेरिका: शिकागो में स्वतंत्रता दिवस की परेड पर अंधाधुंध फायरिंग; छह की मौत, 24 घायल
शिकागो में स्वतंत्रता दिवस की परेड पर अंधाधुंध फायरिंग, संदिग्ध गिरफ्तार

अमेरिका के शिकागो में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर निकाली जा रही एक परेड पर एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की। घटना में छह लोगों की मौत हो गई है, वहीं कम से कम 24 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। गोलीबारी के आरोप में 22 साल के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से हाई पॉवर की एक राइफल बरामद हुई है।

घटना
हमलावर ने छत से बरसाईं गोलियां

घटना शिकागो के पास स्थित हाइलैंड पार्क में हुई। सोमवार सुबह यहां स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते हुए एक परिवार केंद्रित परेड निकाली जा रही थी। ये परेड अपना तीन-चौथाई रास्ता पूरा कर चुकी थी, तभी 10:14 बजे के आसपास पास की ही छत से हमलावर ने गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। गोलीबारी शुरू होते ही परेड में शामिल लोग और दर्शक अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पीड़ित
पांच लोगों की मौके पर ही मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

पुलिस के अनुसार, गोलीबारी में मारे गए छह में पांच लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि एक ने अस्पताल आकर दम तोड़ा। वहीं अस्पताल में भर्ती कराए गए 24 घायलों में से कुछ की स्थिति नाजुक बनी हुई है। 16 घायलों को छुट्टी दी जा चुकी है। घायलों में आठ साल के बच्चों से लेकर 85 साल तक के बुजुर्ग शामिल हैं। इनमें कुल चार से पांच बच्चे बताए जा रहे हैं।

कार्रवाई
थोड़ी सी भागम-भाग के बाद हिरासत में लिया गया संदिग्ध

घटना के लगभग आठ घंटे बाद शाम 6:30 बजे के आसपास स्थानीय पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेने की जानकारी दी। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय रोबर्ट ई क्राइमो के तौर पर हुई है। उत्तरी शिकागो स्थित हाईवे पर एक पुलिसकर्मी के उसकी कार को देखने के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन हल्की सी भागम-भाग के बाद उसे पकड़ लिया गया। आरोपी की तस्वीर शिकागो के एक ऑनलाइन रैप कलाकार से मिलती हैं।

बयान
राष्ट्रपति बाइडन ने जताया दुख, कहा- बंदूक हिंसा के खिलाफ लड़ना जारी रखूंगा

राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्वीट कर घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, 'जिल और मैं इस बेहूदा बंदूक हिंसा से स्तब्ध हैं जिसने इस स्वतंत्रता दिवस पर एक बार फिर अमेरिकी समुदाय को दुख पहुंचाया है। हमेशा की तरह हम घटनास्थल पर मौजूद फर्स्ट रिस्पोन्डर्स और कानून अधिकारियों के आभारी हैं। मैं बंदूक हिंसा की इस महामारी के खिलाफ लड़ना नहीं छोड़ूंगा।' व्हाइट हाउस में हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने मृतकों के लिए मौन भी रखा।

गोलीबारी
अमेरिका में आए दिन हो रहीं गोलीबारी की घटनाएं

बता दें कि अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। गन कल्चर सेफ्टी को लेकर काम करने वाली एक गैर-लाभकारी संस्था के मुताबिक, 2022 में अब तक अमेरिका में मास शूटिंग की 309 घटनाएं हो चुकी हैं। कम से कम चार लोगों की मौत होने पर किसी भी घटना को मास शूटिंग माना जाता है। ऐसी घटनाओं में हर साल लगभग 40,000 लोग मरते हैं। इनमें आत्महत्याएं भी शामिल हैं।

गन कल्चर
गन कल्चर के खिलाफ मुहिम तेज, नया बंदूक नियंत्रण कानून पारित

इन घटनाओं के कारण अमेरिका में गन कल्चर के खिलाफ मुहिम भी तेज हो गई है और बीते दिनों ही राष्ट्रपति बाइडन ने एक बंदूक नियंत्रण कानून पर हस्ताक्षर किए थे। इस नए कानून से अमेरिका में कम उम्र के लोगों के बंदूक खरीदना मुश्किल हो जाएगा। बंदूक खरीदने से पहले सख्ती से उनकी पृष्ठभूमि की जांच की जाएगी। इसके अलावा शांति के लिए खतरा लगने वाले लोगों से हथियार जब्त करने के लिए कानून बनाने का प्रावधान भी है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मुकुल तोमर
मुकुल तोमर
Twitter
IIMC से पढ़ाई के बाद पिछले चार साल से नौकरी। 2019 की शुरूआत से न्यूजबाइट्स के साथ। दिल्ली के दंगों से अमेरिका के प्रदर्शनों और चीन के पंगों तक, वैश्विक और राजनीतिक महत्व की हर बड़ी हलचल पर नजर। खबर के नाम पर "ज्ञान" देने से बचता हूं।
ताज़ा खबरें
अमेरिका
शिकागो
गोलीबारी की घटना
जो बाइडन
ताज़ा खबरें
आजादी के 75 साल पूरे होने पर गूगल ने लॉन्च किया 'इंडिया की उड़ान' प्रोजेक्ट
आजादी के 75 साल पूरे होने पर गूगल ने लॉन्च किया 'इंडिया की उड़ान' प्रोजेक्ट टेक्नोलॉजी
दिल्ली में 16 लाख से अधिक वाहन मालिकों पर लग सकता है 10,000 रुपये का जुर्माना
दिल्ली में 16 लाख से अधिक वाहन मालिकों पर लग सकता है 10,000 रुपये का जुर्माना ऑटो
शिंदे खेमे का दावा- भाजपा के साथ जाने को तैयार थे उद्धव ठाकरे, ये थी शर्त
शिंदे खेमे का दावा- भाजपा के साथ जाने को तैयार थे उद्धव ठाकरे, ये थी शर्त राजनीति
भारत में बने आईफोन 14 मॉडल्स दुनियाभर में भेजेगी ऐपल- रिपोर्ट
भारत में बने आईफोन 14 मॉडल्स दुनियाभर में भेजेगी ऐपल- रिपोर्ट टेक्नोलॉजी
स्नेपड्रैगन 8+ Gen 1 से लैस वनप्लस 10T और iQOO 9T में कौन है बेहतर?
स्नेपड्रैगन 8+ Gen 1 से लैस वनप्लस 10T और iQOO 9T में कौन है बेहतर? टेक्नोलॉजी
अमेरिका
नैंसी की यात्रा से भड़के चीन ने ताइवान के आस-पास पर दागी 11 बैलिस्टिक मिसाइल
नैंसी की यात्रा से भड़के चीन ने ताइवान के आस-पास पर दागी 11 बैलिस्टिक मिसाइल दुनिया
डेनमार्क घुमने जाएं तो इन पांच नेशनल पार्क में जरूर घूमें
डेनमार्क घुमने जाएं तो इन पांच नेशनल पार्क में जरूर घूमें लाइफस्टाइल
नैंसी की यात्रा से चीन ने ताइवान को घोषित किया 'खतरे का क्षेत्र', कई प्रतिबंध लगाए
नैंसी की यात्रा से चीन ने ताइवान को घोषित किया 'खतरे का क्षेत्र', कई प्रतिबंध लगाए दुनिया
अमेरिका का अपने नागरिकों के लिए अलर्ट, अल-जवाहिरी को निशाना बनाने के बाद हमलों का खतरा
अमेरिका का अपने नागरिकों के लिए अलर्ट, अल-जवाहिरी को निशाना बनाने के बाद हमलों का खतरा दुनिया
नैंसी पोलेसी की ताइवान यात्रा से भड़का चीन, क्या है दोनों के बीच विवाद?
नैंसी पोलेसी की ताइवान यात्रा से भड़का चीन, क्या है दोनों के बीच विवाद? दुनिया
और खबरें
शिकागो
कोरोना वायरस के डर से तीन महीने तक एयरपोर्ट पर छिपा रहा भारतीय-अमेरिकी, गिरफ्तार
कोरोना वायरस के डर से तीन महीने तक एयरपोर्ट पर छिपा रहा भारतीय-अमेरिकी, गिरफ्तार दुनिया
कौन हैं वैश्विक आर्थिक विकास में गिरावट के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराने वाली गीता गोपीनाथ?
कौन हैं वैश्विक आर्थिक विकास में गिरावट के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराने वाली गीता गोपीनाथ? बिज़नेस
गर्भवती लड़की की हत्या कर गर्भ से निकाला बच्चा, फेसबुक की वजह से पकड़े गए आरोपी
गर्भवती लड़की की हत्या कर गर्भ से निकाला बच्चा, फेसबुक की वजह से पकड़े गए आरोपी दुनिया
#BirthdaySpecial: स्वामी विवेकानंद ने अपने इस भाषण से भारत को पूरी दुनिया में अलग पहचान दिलाई
#BirthdaySpecial: स्वामी विवेकानंद ने अपने इस भाषण से भारत को पूरी दुनिया में अलग पहचान दिलाई लाइफस्टाइल
और खबरें
गोलीबारी की घटना
दक्षिण अफ्रीका: बंदूकधारियों ने बार में घुसकर बरसाई गोलियां, 15 लोगों की मौत
दक्षिण अफ्रीका: बंदूकधारियों ने बार में घुसकर बरसाई गोलियां, 15 लोगों की मौत दुनिया
जापान: शिंजो आबे के दिल में लगी थी गोली, हो गया था बड़ा छेद- डॉक्टर
जापान: शिंजो आबे के दिल में लगी थी गोली, हो गया था बड़ा छेद- डॉक्टर दुनिया
जापान: शिंजो आबे की हत्या करने वाले हमलावर के बारे में अभी तक क्या-क्या पता है?
जापान: शिंजो आबे की हत्या करने वाले हमलावर के बारे में अभी तक क्या-क्या पता है? दुनिया
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को सभा के दौरान मारी गोली
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को सभा के दौरान मारी गोली दुनिया
डेनमार्क: कोपेनहेगन के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 3 लोगों की मौत
डेनमार्क: कोपेनहेगन के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 3 लोगों की मौत दुनिया
और खबरें
जो बाइडन
कौन था अमेरिकी हमले में मारा गया अलकायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी?
कौन था अमेरिकी हमले में मारा गया अलकायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी? दुनिया
अमेरिका ने अलकायदा प्रमुख अल-जवाहिरी को मारने के ऑपरेशन को कैसे अंजाम दिया?
अमेरिका ने अलकायदा प्रमुख अल-जवाहिरी को मारने के ऑपरेशन को कैसे अंजाम दिया? दुनिया
अमेरिका ने काबुल में अलकायदा प्रमुख अल-जवाहिरी को मार गिराया, बाइडन बोले- न्याय हुआ
अमेरिका ने काबुल में अलकायदा प्रमुख अल-जवाहिरी को मार गिराया, बाइडन बोले- न्याय हुआ दुनिया
विकिपीडिया में हुए बदलाव से नाखुश हैं एलन मस्क, यह है पूरा मामला
विकिपीडिया में हुए बदलाव से नाखुश हैं एलन मस्क, यह है पूरा मामला टेक्नोलॉजी
इस महीने दूसरी बार कोरोना संक्रमण का शिकार हुए अमेरिकी राष्ट्रपति, आइसोलेशन में रहेंगे
इस महीने दूसरी बार कोरोना संक्रमण का शिकार हुए अमेरिकी राष्ट्रपति, आइसोलेशन में रहेंगे दुनिया
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

दुनिया की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

World Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022