पाकिस्तान के कराची में सिंध विभाजन के प्रस्ताव का विरोध शुरू हो गया है। पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर के सहयोगी और गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने सिंध को बांटने का प्रस्ताव पेश किया है।
जेए सिंध रहबर कमेटी ने इस विरोध मार्च का आयोजन किया था। इसमें प्रदर्शनकारी पारंपरिक अजरक पहने हुए थे। उन्होंने आजाद 'सिंधुदेश' की मांग की है।
यह आंदोलन जल्द ही हैदराबाद और नवाबशाह जैसे शहरों में भी फैल गया, जिससे साफ हो गया कि सिंध भर के लोग सैन्य-नेतृत्व वाली इस विभाजन योजना का कितना कड़ा विरोध कर रहे हैं।
सिंधी नेताओं ने जनमत संग्रह को एक चाल बताया
रियाज अली चांदियो जैसे सिंधी नेताओं ने प्रांत को बांटने के किसी भी जनमत संग्रह के विचार को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने इसे पहले से तय नतीजे के लिए एक चाल करार दिया।
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर सिंध के संसाधनों को हड़पने का आरोप भी लगाया और आगे और भी विरोध प्रदर्शनों की चेतावनी दी।
चूंकि प्रतिद्वंद्वी समूह जवाबी विरोध प्रदर्शनों की योजना बना रहे हैं, इसलिए क्षेत्रीय पहचान और स्वायत्तता को लेकर तनाव बढ़ने की आशंका है।
सरकार के प्रस्ताव का सिंध-केंद्रित पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के प्रमुख बिलावल भुट्टो-जरदारी ने भी किया है।
उन्होंने शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को सिंध को बांटने की किसी भी कोशिश के खिलाफ चेतावनी दी है। बिलावल खुद भी इसी सरकार का हिस्सा हैं।