Loading...
ईरान का जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला, A-10 थंडरबोल्ट समेत 9 विमानों को नुकसान
ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला कर 9 विमानों को नुकसान पहुंचाया है

ईरान का जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला, A-10 थंडरबोल्ट समेत 9 विमानों को नुकसान

लेखन आबिद खान
Sep 10, 2026
09:21 am

क्या है खबर?

अमेरिका द्वारा जहाजों पर हमले के जवाब में ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया था। अब खबर है कि इस हमले में अमेरिका के कई लड़ाकू और सैन्य विमान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। CBS की रिपोर्ट के अनुसार, हमले के दौरान एक A-10 थंडरबोल्ट, जिसे वॉर्थोग के नाम से जाना जाता है, क्षतिग्रस्त हो गया और उसका एक पंख टूट गया है। वहीं, 8 F-15 विमानों को मामूली नुकसान पहुंचा है।

रिपोर्ट

नुकसान के बावजूद उड़ने योग्य हैं F-15 विमान- रिपोर्ट

एयर एंड स्पेस फोर्सेज मैग्जीन ने बताया कि ईरान द्वारा जॉर्डन के मुवफ्फाक साल्टी वायु अड्डे पर किए गए हमले में एक A-10 थंडरबोल्ट हमलावर विमान का पंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और लगभग 8 F-15E स्ट्राइक ईगल लड़ाकू विमान मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।

हालांकि, इन विमानों को फिर से सेवा में शामिल कर लिया गया है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने खबरों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बयान

पत्रकार बोले- ईरानी हमलों को रोकने के लिए अमेरिका ने 30 पैट्रियट मिसाइलें दागीं

CBS न्यूज के पत्रकार जैनिफर जेकब्स ने लिखा, 'जॉर्डन में अमेरिकी सेना ने ईरानी हमलों से बचाव के लिए 30 से ज्यादा पैट्रियट मिसाइलें दागीं। यह नुकसान तब हुआ जब अमेरिका ने ईरानी सेना द्वारा अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत को निशाना बनाए जाने के जवाब में ईरान के 5 टैंकरों पर हमला किया था। इसके जवाब में, IRGC ने दावा किया कि उन्होंने 8 टैंकरों और 2 युद्धपोतों पर हमले किए, जिनमें जॉर्डन का बेस भी शामिल था।'

ADVERTISEMENT

जॉर्डन

जॉर्डन ने कहा था- 20 में से 18 मिसाइलें रोकीं

ईरानी मिसाइल हमले के तुरंत बाद, जॉर्डन की सेना ने कहा था कि उसके वायु रक्षा नेटवर्क ने आने वाले मिसाइलों को रोककर निष्क्रिय कर दिया है।

सेना के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, जॉर्डन की रक्षा प्रणालियों ने ईरान की 20 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया, जिनमें से 18 को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया, जबकि 2 मिसाइलें निर्जन इलाके में गिरीं।

हालांकि, नुकसान की खबरों ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENT

युद्ध

ईरान ने युद्ध खत्म करने का प्रस्ताव दिया

ईरान ने कहा कि अगर अमेरिका उनकी शर्तों को पूरा करता है, तो युद्ध को समाप्त किया जा सकता है।

फार्स समाचार एजेंसी के अनुसार, एक प्रवक्ता ने कहा, "अमेरिका को नई धमकियों से बचना चाहिए, लेबनान से इजरायली शासन की सेना को वापस बुलाना चाहिए, यमन की नाकाबंदी समाप्त करनी चाहिए, ईरान की फ्रीज की गई संपत्तियों को जारी करना चाहिए और देश की परमाणु और मिसाइल क्षमताओं में किसी भी तरह के हस्तक्षेप से बचना चाहिए।"

ADVERTISEMENT