Loading...
अपराध और आपसी दुश्मनी का असली तड़का चाहिए? 'मिर्जापुर' से पहले ये फिल्में-सीरीज जरूर देखें
'मिर्जापुर: द मूवी' पसंद आई तो ये गैंगस्टर ड्रामा झटपट देख लें

अपराध और आपसी दुश्मनी का असली तड़का चाहिए? 'मिर्जापुर' से पहले ये फिल्में-सीरीज जरूर देखें

Sep 09, 2026
11:22 am

क्या है खबर?

'मिर्जापुर: द मूवी' रिलीज हो चुकी है और फिल्म को एक्शन पसंद करने वाले दर्शकों का अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अगर आपको इसमें दिखाया गया जबरदस्त एक्शन, गैंगवार और रोमांच पसंद आया है, तो ऐसी ही कई दमदार फिल्में और वेब सीरीज आपको जरूर पसंद आएंगी। इनमें भरपूर एक्शन और क्राइम देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं, 'मिर्जापुर' जैसी कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज आप देख सकते हैं।

#1 & #2

'शूटआउट एट लोखंडवाला' और 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई'

'शूटआउट एट लोखंडवाला' साल 2007 में रिलीज हुई थी। अपराध और जबरदस्त टकराव से भरपूर यह फिल्म अंडरवर्ल्ड का दमदार ड्रामा पेश करती है। यह फिल्म प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' मुंबई पर आधारित एक क्राइम ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को आप OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

#3 & #4

'गैंग्स ऑफ वासेपुर- पार्ट 1' और 'शूटआउट एट वडाला'

अनुराग कश्यप की मशहूर क्राइम ड्रामा फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर- पार्ट 1' 2012 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म कई पीढ़ियों तक चलने वाली पारिवारिक दुश्मनी और बदलती सत्ता की कहानी दिखाती है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

साल 2013 में रिलीज हुई एक्शन क्राइम फिल्म फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इसमें जॉन अब्राहम और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं। आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 'रक्तांचल'

वेब सीरीज 'रक्तांचल' 1980 के दशक के उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कहानी सरकारी ठेकों और वर्चस्व के लिए माफियाओं के बीच छिड़ी खूनी जंग को दिखाती है। इसे प्राइम वीडियो और MX प्लेयर पर देखा जा सकता है।

ADVERTISEMENT