Page Loader
रूस का अंतरिक्ष में परमाणु ऊर्जा केंद्र बनाने पर जोर, पुतिन बोले- काम में तेजी लाओ
रूस का अंतरिक्ष में परमाणु ऊर्जा केंद्र स्थापित करने पर जोर (प्रतीकात्मक तस्वीर: फ्रीपिक)

रूस का अंतरिक्ष में परमाणु ऊर्जा केंद्र बनाने पर जोर, पुतिन बोले- काम में तेजी लाओ

लेखन गजेंद्र
Mar 15, 2024
12:22 pm

क्या है खबर?

रूस अंतरिक्ष में परमाणु ऊर्जा केंद्र स्थापित करने पर जोर दे रहा है। गुरुवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने अधिकारियों को इस काम में तेजी लाने को कहा। CNN के मुताबिक, पुतिन ने अधिकारियों को कहा कि अंतरिक्ष में परमाणु ऊर्जा केंद्र स्थापित करने के साथ-साथ अंतरिक्ष परियोजनाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने इसके लिए धन की कमी न होने की बात कही और कहा कि धन समय पर मुहैया कराया जाएगा।

बयान

पुतिन बोले- ऐसे मुद्दों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत

रूसी समाचार एजेंसी TASS ने बताया कि पुतिन ने बैठक में अधिकारियों से कहा, "रूस के पास अच्छी क्षमताएं हैं और उसके पास ऐसे भंडार भी हैं, जो अंतरिक्ष में काम करेंगे, जिन पर हम गर्व और भविष्य में भरोसा कर सकते हैं।" पुतिन ने कहा कि देश को अपनी प्राथमिकताएं तय करने की जरूरत है और ये कुछ ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

प्रयोग

रूस और चीन मिलकर कर रहे हैं काम

पिछले हफ्ते रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के प्रमुख यूरी बोरिसोव ने बताया था कि रूस और चीन चंद्रमा पर परमाणु रिएक्टर स्थापित करने की परियोजना पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि 2033 और 2035 के बीच रूस अपने चीनी भागीदारों के साथ संयुक्त रूप से चंद्रमा पर बिजली रिएक्टर स्थापित कर देगा। बता दें कि मार्च, 2021 में रोस्कोस्मोस और चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन ने एक अंतरराष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन बनाने का समझौता किया था।