बांग्लादेश के गोपालगंज में सोमवार को अवामी लीग के जुलूस से जुड़े विवाद के बाद हुई झड़पों के दौरान कथित तौर पर देशी बम फटने से कम से कम 30 लोग घायल हो गए।
यह हंगामा लॉन्च घाट और क्रिकेट स्टेडियम जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में फैल गया, जिससे स्थानीय युवाओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं।
इस दौरान करीब एक दर्जन दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।
अवामी लीग के बंद के ऐलान के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई
अवामी लीग ने 29 और 30 नवंबर को पूरे देश में बंद का ऐलान किया है, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के जवानों को कई इलाकों में तैनात किया गया है। घायलों में से कुछ को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
अधिकारियों ने बताया कि औपचारिक शिकायत दर्ज होने के बाद ही वे कानूनी कार्रवाई करेंगे।
बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री और आवामी लीग की प्रमुख शेख हसीना 16 दिसंबर को ढाका लौट रही हैं, जिसको लेकर माहौल गर्म है।