ब्रिटेन में विदेशी छात्रों से अर्थव्यवस्था में जुड़ेंगे 40.4 अरब, लाखों नौकरियां भी सृजित होंगी
ब्रिटेन को 2024-25 में उच्च शिक्षा कोर्स शुरू करने वाले विदेशी छात्रों से बड़ा फायदा होने वाला है।
नई रिपोर्ट में सामने आया है कि विदेशी छात्र अपनी पढ़ाई की पूरी अवधि के दौरान देश की अर्थव्यवस्था में कुल 40.4 अरब पाउंड (5.13 लाख करोड़ रुपये) का योगदान दे सकते हैं।
यह आंकड़ा सार्वजनिक सेवाओं पर होने वाले खर्च को घटाने के बाद भी इतना ही रहेगा। ब्रिटेन में इस अवधि के दौरान लगभग 4.4 लाख से अधिक छात्रों के आने की उम्मीद है, और 2022-23 से इनकी संख्या में थोड़ी कमी आने के बावजूद, इनकी मौजूदगी अभी भी ब्रिटेन के लिए एक बड़ा फायदा है।
ब्रिटेन का हर विदेशी छात्र औसतन 1 लाख पाउंड का योगदान देता है
रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में औसतन हर विदेशी छात्र लगभग 1 लाख पाउंड का आर्थिक योगदान देता है। इसके अलावा, ये छात्र पूरे देश में लगभग 2.87 लाख नौकरियां सृजित करने में भी सहायक होते हैं।
हर संसदीय क्षेत्र को इनसे करीब 6.20 करोड़ पाउंड का शुद्ध आर्थिक फायदा मिलता है। रिपोर्ट बताती है कि आने वाले समय में नीतियां बनाते वक्त इन आर्थिक लाभों और इनसे जुड़ी लागतों के बीच संतुलन बनाना कितना अहम है।