ट्रंप-शी रात्रिभोज में भारतीय टेक दिग्गजों का जलवा; AI पर मंथन, चीनी CEO नदारद
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए एक शानदार राजकीय रात्रिभोज का आयोजन किया था, जिसमें 130 से अधिक नामी हस्तियां शामिल थीं।
इस दौरान अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क, टिम कुक समेत बिजनेस जगत के दिग्गज मौजूद थे। इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और वैश्विक व्यापार जैसे कई अहम मुद्दों पर बात हुई। इससे पहले शी ने व्हाइट हाउस में अपने स्वागत भाषण में कहा था कि अमेरिका और चीन को AI पर मानवीय नियंत्रण रखना चाहिए।
सम्मानित मेहमानों में 5 भारतीय मूल के नेता भी शामिल
रात्रिभोज में एक बात जो सबका ध्यान खींच रही थी, वह यह थी कि मेहमानों में 6 भारतीय मूल के दिग्गज भी थे। माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला, गूगल के CEO सुंदर पिचाई, माइक्रोन के CEO संजय मेहरोत्रा (अपनी पत्नी संगीता के साथ) और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा वेस ने इस खास डिनर में अपनी जगह बनाई।
यह अमेरिकी टेक और बिजनेस जगत में उनकी बढ़ती ताकत और प्रभाव को दिखाता है। गौर करने वाली बात यह थी कि इस अवसर पर कोई भी चीनी CEO मौजूद नहीं था।
शी जिनपिंग नेशनल आर्काइव्स प्रदर्शनी देखने पहुंचे
शी जिनपिंग की अमेरिकी यात्रा आज राष्ट्रीय अभिलेखागार के दौरे के बाद खत्म हो रही है। यहां वे अमेरिका की स्वतंत्रता की घोषणा के 250 साल पूरे होने पर लगी एक खास प्रदर्शनी देखने जाएंगे।