NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका में अवैध प्रवासियों में भारतीयों की तीसरी सबसे बड़ी आबादी, हजारों पकड़े गए
    अगली खबर
    अमेरिका में अवैध प्रवासियों में भारतीयों की तीसरी सबसे बड़ी आबादी, हजारों पकड़े गए
    प्यू रिसर्च सेंटर ने अमेरिका में अवैध प्रवासियों के लेकर एक रिपोर्ट जारी की है

    अमेरिका में अवैध प्रवासियों में भारतीयों की तीसरी सबसे बड़ी आबादी, हजारों पकड़े गए

    लेखन नवीन
    Nov 22, 2023
    06:56 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका में अवैध भारतीय प्रवासियों की संख्या को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। यहां साल-दर-साल अवैध रूप से रहने वाले भारतीयों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हो रही है।

    वाशिंगटन के एक थिंक टैंक के अनुसार, अमेरिका में लगभग 7.25 लाख भारतीय प्रवासी अवैध रूप से रहते हैं, जो कुल अनाधिकृत प्रवासियों की तीसरी सबसे बड़ी आबादी है।

    आइए जानते हैं कि इस रिपोर्ट में और क्या कहा गया है।

    रिपोर्ट

    अमेरिका में बढ़ी अवैध भारतीय प्रवासियों की संख्या

    प्यू रिसर्च सेंटर ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि 2021 तक अमेरिका में 1.05 करोड़ अवैध प्रवासी थे, जो कुल आबादी का लगभग 3 प्रतिशत और विदेश में जन्मी आबादी का 22 प्रतिशत हैं।

    इसमें कहा गया है कि दुनियाभर से 2007 से 2021 बीच अमेरिका आने वाले अवैध प्रवासियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इनमें मेक्सिको, अल साल्वाडोर और भारत से आने वाले अवैध प्रवासियों की संख्या सबसे अधिक है।

    रिसर्च

    2017 के बाद हुई अवैध भारतीय अप्रवासियों की संख्या में वृद्धि  

    2021 में मेक्सिको से अमेरिका आए अवैध प्रवासियों की आबादी 41 लाख के करीब रही और 2017-21 के बीच मेक्सिको से आने वाले अवैध प्रवासियों की संख्या में कमी आई है।

    इसके विपरीत इस अवधि में अवैध भारतीय प्रवासियों की संख्या बढ़कर 7.25 लाख के करीब पहुंच गई।

    अमेरिका में अवैध प्रवासियों की सबसे बड़ी संख्या वाले देशों में भारत, ब्राजील, कनाडा और पूर्व सोवियत संघ के कई देश शामिल हैं।

    अवैध

    अमेरिकी सीमाओं पर पकड़े गए कई भारतीय प्रवासी

    रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्टूबर, 2022 से सितंबर, 2023 तक 96,917 भारतीयों को बिना दस्तावेज अमेरिका की सीमा पार करते पकड़ा गया।

    कोरोना वायरस महामारी से बाद बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी बिना दस्तावेजों के अमेरिका पहुंचे। साल 2021 में 30,662 और 2022 में 63,927 लोगों को अमेरिकी सीमा पर रोका गया था।

    रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में लगभग 7.8 लाख अवैध अप्रवासी अमेरिका में मजदूरी कर रहे थे।

    रिपोर्ट

    2021 में अमेरिकी आबादी में 49 प्रतिशत की वृद्धि

    रिपोर्ट के अनुसार, 2017 और 2021 के बीच अमेरिकी राज्यों में केवल फ्लोरिडा और वाशिंगटन डीसी में अवैध प्रवासी आबादी में वृद्धि हुई, जबकि कैलिफोर्निया और नेवादा जैसे राज्यों में कमी आई है।

    इस अवधि में अमेरिकी आबादी में वैध प्रवासियों की संख्या में 80 लाख (29 प्रतिशत) की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि देशीयकृत अमेरिकी नागरिकों की संख्या में 49 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

    2021 में सभी प्रवासियों में लगभग 49 प्रतिशत देशीयकृत अमेरिकी नागरिक थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    प्रवासी संकट
    मेक्सिको

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    अमेरिका

    अमेरिकी विदेश मंत्री ने इजरायल से युद्धविराम पर बात की, नागरिकों की सुरक्षा पर दिया जोर इजरायल
    गाजा में एम्बुलेंस पर इजरायली हमले से 15 की मौत, नेतन्याहू ने युद्धविराम से किया इनकार  इजरायली बलों
    इजरायल ने गाजा स्कूल पर किया हमला, अरब देशों ने अमेरिका पर डाला युद्धविराम का दबाव  इजरायल
    वीवर्क ने दायर किया दिवालियापन, कर्ज और घाटे से रही है जूझ वीवर्क

    प्रवासी संकट

    मेक्सिको: अमेरिकी सीमा के पास प्रवासी सुविधा केंद्र में भीषण आग, 39 की मौत अमेरिका
    पाकिस्तान: अंतरिम गृह मंत्री बोले- नवंबर से अवैध प्रवासियों को देश से निकालना शुरू होगा पाकिस्तान समाचार

    मेक्सिको

    अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पर नज़र रखने के लिए व्यक्ति के खोदी सुरंग, निकलते ही पहुँचा जेल अजब-गजब खबरें
    मेक्सिकोः रविवार से लापता प्राइवेट जेट का मलबा मिला, 14 लोगों की मौत रूस समाचार
    काफी खतरनाक हैं दुनिया की ये पाँच जगहें, घूमने जा रहे हैं तो बरते सावधानी उत्तर कोरिया
    जनता से किए वादे पूरे न कर पाने पर महिलाओं के कपड़े पहनकर घूमा मेयर अजब-गजब खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025