नॉर्वे सार्वजनिक जगहों पर बैन कर सकता है AI चश्मे
नॉर्वे भीड़भाड़ वाली जगहों, जैसे पार्क, मॉल, म्यूजियम और बीच पर AI पावर्ड चश्मों पर अस्थायी रोक लगाने पर विचार कर रहा है।
उसे चिंता है कि लोगों की जानकारी के बिना उनकी तस्वीरें ली जा सकती हैं, वीडियो बनाए जा सकते हैं या ऑडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है।
हालांकि, निजी इस्तेमाल और ऐसी जगहों पर जहां दूसरों को बिना उनकी सहमति के रिकॉर्ड किए जाने का जोखिम न हो, वहां इस प्रतिबंध से छूट दी जाएगी।
नॉर्वे सरकार किन डिवाइसों और जगहों को लेकर नियम तय करेगी
सरकार यह तय करने में जुटी है कि किन स्मार्ट चश्मों पर पाबंदी लगाई जाए, खासकर उन पर जिनमें कैमरे और माइक्रोफोन लगे हों।
प्रतिबंध के दायरे में स्कूल, कपड़े बदलने वाले जिम, खेल के मैदान और डाक्टरों के क्लीनिक भी आ सकते हैं। पहनने वाले डिवाइसों से जुड़े भविष्य के नियमों का ढांचा तैयार करने के लिए एक विशेषज्ञ समूह बनाया जाएगा।
डिजिटल और सार्वजनिक प्रशासन मंत्री तोर्जियेर माइकेलसन ने कहा, "मुझे चिंता है कि नई और ताकतवर तकनीक ऐसी जगहों पर इस्तेमाल हो रही है, जहां लोगों को बिना जानकारी के फोटो खींचे जाने, वीडियो बनने या ऑडियो रिकॉड होने का खतरा बना रहता है।"