Page Loader
उत्तर कोरिया ने ईरान पर अमेरिकी हमले की निंदा की, जानिए क्या कहा
उत्तर कोरिया ने ईरान पर अमेरिकी हमले की निंदा की

उत्तर कोरिया ने ईरान पर अमेरिकी हमले की निंदा की, जानिए क्या कहा

लेखन गजेंद्र
Jun 23, 2025
11:06 am

क्या है खबर?

इजरायल और ईरान के बीच जंग में कूदे अमेरिकी हमले की रूस, चीन और पाकिस्तान के बाद उत्तर कोरिया ने भी निंदा की है। यहां की कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) ने विदेश मंत्रालय के हवाले से सोमवार को कहा कि वह ईरान के खिलाफ अमेरिकी हमले की कड़ी निंदा करता है और यह संप्रभु राज्य के सुरक्षा हितों और क्षेत्रीय अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। उत्तर कोरिया ने मध्य पूर्व में तनाव के लिए इजरायल-अमेरिका को जिम्मेदार बताया।

निंदा

उत्तर कोरिया ने क्या कहा?

उत्तर कोरिया ने कहा, "मध्य पूर्व में मौजूदा तनाव के लिए अमेरिका-इजरायल जिम्मेदार हैं। यह यरुशलम के लगातार युद्ध कदमों और क्षेत्रीय विस्तार से जन्मा है। इसे पश्चिम ने स्वीकार किया और प्रोत्साहित कर रहा है। हम अमेरिका द्वारा ईरान पर किए हमले की कड़ी निंदा करते हैं, जिसने एक संप्रभु राज्य की क्षेत्रीय अखंडता और सुरक्षा हितों को हिंसक रूप से कुचला है। न्यायसंगत अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अमेरिका-इजरायल के खिलाफ सर्वसम्मति से निंदा और अस्वीकृति की आवाज उठानी चाहिए।"

दोस्ती

ईरान और उत्तर कोरिया के बीच है दोस्ताना संबंध

ईरान औ उत्तर कोरिया के बीच दोस्ताना संबंध रहे हैं। संदेह किया जाता है कि दोनों बैलिस्टिक मिसाइलों के विकास, मिसाइल तकनीक साझा करने समेत एक-दूसरे को सैन्य सहयोग करते रहे हैं। ईरान की खोर्रमशहर-4 को उत्तर कोरिया की ह्वासांग-10 या ह्वासांग- 12 मिसाइलों से प्रेरित माना जाता है। यही मिसाइल, ईरान ने इजरायल पर दागी है। दोनों देशों के बीच समानता है कि वे अमेरिका और पश्चिमी देशों की नीतियों का विरोध करते हैं।