राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन (NOAA) ने चेतावनी है कि इस सर्दी में एक शक्तिशाली अल नीनो अमेरिका के 16 राज्यों में ज्यादा बाढ़ ला सकता है।
यह स्थिति साल 2027 की शुरुआत तक बनी रहने की आशंका है। फ्लोरिडा, जॉर्जिया और कैरोलिना जैसे दक्षिणपूर्वी राज्यों में आने वाले महीनों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।
बता दें कि अल नीनो को लेकर कई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों में खतरों को लेकर आगाह किया गया है।
अल नीनो ने बदल दिए देश के मौसम पैटर्न
अल नीनो की वजह से देश भर के सामान्य मौसम पैटर्न प्रभावित हो रहे हैं।
इसके चलते उत्तरी राज्यों में तापमान बढ़ सकता है और बर्फबारी कम हो सकती है, वहीं दक्षिणी और पूर्वी तटीय इलाकों में ज्यादा बारिश देखने को मिल सकती है।
कैलिफोर्निया ने तो संभावित बाढ़ और भूस्खलन से निपटने के लिए पहले ही आपातकाल का ऐलान कर दिया है।
जिन इलाकों में बाढ़ का खतरा नहीं होगा, वहां वसंत और गर्मियों की शुरुआत के साथ सूखे या जंगल में आग लगने का खतरा बढ़ सकता है।