अमेरिका के न्यूयॉर्क में नहीं दिखेगी घोड़ागाड़ी, 2028 तक पूरी तरह से पाबंदी
अमेरिका की न्यूयॉर्क शहर ने 'रोमांच कानून' नाम का एक नया नियम लागू किया है, जिसके तहत सड़क और सेंट्रल पार्क में चलने वाली घोड़ागाड़ी पर रोक लग जाएगी।
कुछ महीने पहले 18 साल के भारतीय पर्यटक की घोड़ागाड़ी सवारी के दौरान हुई मौत के बाद हुआ, शहर के नेताओं ने इस पर प्रतिबंध लगाने की वकालत की थी।
इस कानून के तहत 1 जून, 2028 से शहर की सड़कों से घोड़ागाड़ी पूरी तरह गायब हो जाएगी।
कानून का नाम भी उस पर्यटक रोमांच महाजन के नाम पर रखा गया है, जिसकी मौत घोड़ागाड़ी की सवारी के दौरान गिरने से हुई थी। पशुओं की सुरक्षा और आम लोगों के लिए जोखिम को लेकर कई सालों से चल रही बहस के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है।
कर्मचारियों का होगा पुनर्वास, घोड़ों को मिलेगी सुरक्षा
प्रशासन की ओर से घोडागाड़ी चलाने वाले कर्मचारियों के लिए एक बदलाव योजना का वादा किया है, ताकि वे दूसरे काम में लग सकें। साथ ही, रिटायर होने वाले घोड़ों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।
इसके अलावा, घोड़ों के मालिकों को 1 जून 2027 तक यह लिखित में देना होगा कि रिटायर हो चुके घोड़ों को कत्लखाने या किसी भी अमानवीय मकसद के लिए न तो बेचा जाएगा और न ही किसी को दिया जाएगा।
पशु अधिकार संगठन PETA इस फैसले से काफी खुश हैं। उन्होंने रिटायर होने वाले घोड़ों की मदद के लिए 50,000 डॉलर देने का ऐलान भी किया है। हालांकि, घोड़ा गाड़ी चलाने वाले कई ड्राइवर इस कानून से नाराज हैं और इसे अदालत में चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं।