Loading...
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराया, सीरीज में हासिल की 1-1 से बराबरी
दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने किया कमाल (तस्वीर: एक्स/@ProteasMenCSA)

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराया, सीरीज में हासिल की 1-1 से बराबरी

Oct 22, 2026
07:31 pm

क्या है खबर?

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को पारी और 31 रन से हराते हुए 3 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल की। बारिश से प्रभावित मैच में कंगारू टीम फॉल-ऑन खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में 295 रन पर ही सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में ट्रेविस हेड ने शतक (121) लगाया, लेकिन टीम की हार को नहीं टाल सके। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं।

लेखा-जोखा 

इस तरह से रहा रोचक टेस्ट मैच 

सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी 425/9 के स्कोर पर घोषित की, जिसमें तेम्बा बावुमा ने शतक (179) लगाया।

उनके अलावा मार्को यानसन (85) और साइमन हार्मर (82) ने उपयोगी योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया से स्कॉट बोलैंड ने 5 विकेट लिए।

जवाब में ऑस्ट्रेलियाई पारी सिर्फ 99 रन पर ढेर हुई, जिसमें यानसन ने 5 विकेट लिए।

इसके बाद फॉल-ऑन खेलने पर मजबूर कंगारू टीम अपनी दूसरी पारी में भी सिमट गई।

शतक 

तेम्बा बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट शतक लगाया 

बारिश के कारण पहले 2 दिन मैच ज्यादा नहीं हो पाया था। एक समय दक्षिण अफ्रीका के 5 बल्लेबाज सिर्फ 95 रन पर पवेलियन में थे।

बावुमा ने एक छोर संभाले रखा और छोटी-छोटी साझेदारियों से टीम को अच्छे स्कोर तक ले गए।

उन्होंने मार्को यानसन के साथ 185 गेंदों में 132 रन की साझेदारी निभाई।

वह 179 रन बनाकर आउट हुए।

यह बावुमा के टेस्ट करियर का कुल 5वां और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला शतक साबित हुआ।

ADVERTISEMENT

रिकॉर्ड 

बावुमा ने बनाए ये रिकॉर्ड्स 

बावुमा ने इस शतकीय पारी से कई रिकॉर्ड बनाए। वह पिछले 8 साल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट शतक लगाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले कप्तान बने।

साल 1960 से अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले दक्षिण अफ्रीकी कप्तानों की सूची में ग्रीम स्मिथ, जैक्स कैलिस, फाफ डुप्लेसिस और अब सिर्फ बावुमा ही शामिल हैं।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्करम, काइल वेरेन और बावुमा ने 4-4 शतक लगाए हैं।

ADVERTISEMENT

गेंदबाजी 

बोलैंड ने पहली बार लिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट हॉल

बोलैंड ने 29 ओवर गेंदबाजी की और 7 मेडन के साथ 81 रन देकर 5 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 2.80 की रही।

इस खिलाड़ी ने एडेन मार्करम (11), मार्क्स एकरमैन (6), डेविड बेडिंगहम (0), रेयान रिकेल्टन (31) और यानसन (85) को पवेलियन की राह दिखाई।

ये उनके टेस्ट करियर का तीसरा 5 विकेट हॉल साबित हुआ।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस खिलाड़ी ने पहली बार 5 विकेट हॉल लिया है।

हार्मर 

हार्मर ने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक लगाया

हार्मर ने 157 गेंदों में 82 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 10 चौके और एक छक्का निकला। 37 साल के खिलाड़ी का यह पहला ही अर्धशतक रहा।

उन्होंने 16 टेस्ट की 23 पारियों में 21.66 की औसत से 390 रन बनाए हैं।

हार्मर ने बावुमा के साथ मिलकर 8वें या उससे निचले विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी (183 रन) निभाई।

मार्क बाउचर और पैट साइमकॉक्स ने 1998 में पाकिस्तान के खिलाफ 195 रन जोड़े थे।

गेंदबाजी 

यानसन ने टेस्ट करियर का 5वां 5 विकेट हॉल लिया 

यानसन ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी में 11 ओवर गेंदबाजी की और 2 मेडन के साथ 33 रन देकर 5 विकेट लिए।

यानसन ने ट्रेविस हेड (14), स्कॉट बोलैंड (2), मैथ्यू रैनशॉ (12), एलेक्स कैरी (0) और ब्यू वेबस्टर (13) को अपना शिकार बनाया।

सीरीज के पहले टेस्ट में यानसन सिर्फ 2 विकेट ले पाए थे। पहली पारी में यानसन ने बल्ले से भी कमाल दिखाय और 85 रन बनाए।

हेड 

हेड ने लगाया शतक 

सेंट जॉर्ज पार्क में दूसरे टेस्ट में फॉलो-ऑन खेलने पर मजबूर ऑस्ट्रेलिया के लिए हेड ने संघर्षपूर्ण पारी खेली।

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों के खिलाफ उन्होंने एक छोर से टिककर बल्लेबाजी की। उन्होंने लाबुशेन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की।

निरंतर रन बटोरते हुए मैच के 5वें दिन के दूसरे सत्र के दौरान उन्होंने अपनी पारी को शतक में तब्दील किया। वह 190 गेंदों में 121 रन बनाकर आउट हुए।

ADVERTISEMENT