NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का भारत से क्या संबंध है?
    अगली खबर
    ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का भारत से क्या संबंध है?
    ऋषि सुनक का भारत के साथ संबंध क्या है?

    ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का भारत से क्या संबंध है?

    लेखन भारत शर्मा
    Oct 25, 2022
    01:27 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की कुर्सी हासिल कर इतिहास रच दिया है। वह प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने वाले पहले भारतीय मूल के शख्स हैं।

    पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और पेनी पेन्नी मॉरडोन्ट चुनाव के लिए आवश्यक 100 सांसदों का समर्थन नहीं जुटा सके।

    ऐसे में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया और फिर सुनक के अगला प्रधानमंत्री होने की घोषणा कर दी गई।

    आइये जानते हैं कि सुनक का भारत से क्या संबंध है।

    शपथ

    28 अक्टूबर को शपथ ले सकते हैं सुनक

    रिपोर्ट्स की माने तो ऋषि आगामी 28 अक्टूबर को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं और 29 अक्टूबर को कैबिनेट का गठन किया जा सकता है। भारतीय मूल के ऋषि यह जिम्मेदारी संभालने वाले पहले अश्वेत नेता होंगे।

    प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद ऋषि के सामने कई मुश्किल चुनौतियां और सवाल होंगे। इनमें सबसे मुश्किल है ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति।

    वर्तमान में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इसके चलते ही लिज ट्रस को इस्तीफा देना पड़ा है।

    परिचय

    भारतीय माता-पिता की संतान है सुनक

    ऋषि सुनक का जन्म इंग्लैंड में हैम्पशायर के साउथेम्प्टन में 12 मई, 1980 को हुआ था।

    उनके दादा-दादी गुजरांवाला, पंजाब (अब पाकिस्तान में) के रहने वाले थे और 1930 के दशक में पूर्वी अफ्रीका चले गए थे। इसके बाद वहां से उनके माता-पिता 1960 में ब्रिटेन आकर बसे थे।

    उनके पिता यशवीर सामान्य चिकित्सक थे, जबकि मां उषा फार्मासिस्ट थीं। सुनक तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं।

    करियर

    सुनक ने निवेश बैंक में विश्लेषक के रूप में किया काम

    सुनक ने ऑक्सफोर्ड के लिंकन कॉलेज से दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है। उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से MBA भी किया है।

    उन्होंने 2001-04 तक निवेश बैंक गोल्डमैन सैच्स में एक विश्लेषक के रूप में काम किया।

    उन्होंने द चिल्ड्रन इन्वेस्टमेंट फंड मैनेजमेंट में शामिल होने के लिए नौकरी छोड़ दी और 2006 में भागीदार बन गए।

    उन्होंने इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति के स्वामित्व वाली निवेश फर्म कटमरैन वेंचर्स के निदेशक के रूप में भी काम किया है।

    शादी

    सुनक ने नारायण मूर्ति की बेटी से की है शादी

    सुनक ने इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से शादी की है। उनकी दो बेटियां (कृष्णा और अनुष्का) है।

    अधिकांश भारतीय परिवारों की तरह ऋषि सुनक के परिवार में शिक्षा पालन-पोषण का एक प्रमुख पहलू था। सुनक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अक्सर अपने ससुराल वालों से मिलने बेंगलुरु जाते रहते हैं।

    ऐसे में भारतीय संस्कृति और परंपरा उनमें पूरी तरह से रची-बसी हुई है। यह उनके भारतीय परिवेश के प्रति सम्मान को दर्शाता है।

    राजनीति

    सुनक ने साल 2014 में रखा था राजनीति में कदम

    सुनक ने 2014 में राजनीति में कदम रखा था। उन्हें रिचमंड (यार्क) के लिए कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुना गया था।

    उस साल उन्होंने पालिसी एक्सचेंज की ब्लैक एंड माइनॉरिटी एथनिक (BME) रिसर्च यूनिट का नेतृत्व किया और यूनाइटेड किंगडम में BME समुदायों पर एक रिपोर्ट का सह-लेखन किया था।

    इसके बाद साल 2015 के आम चुनावों में उन्हें रिचमंड (यार्क) से सांसद के रूप में चुना गया था।

    परंपरा

    किस तरह से भारतीय परंपरा को निभाते हैं सुनक?

    पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की सरकार में राजकोष के चांसलर रहते हुए सुनक ने डाउनिंग स्ट्रीट पर अपने आवास पर दिवाली के दीपक जलाए थे।

    इसी तरह उन्होंने संसद में भगवद गीता को साक्षी मानकर यॉर्कशायर से सांसद के रूप में शपथ ली थी। ऐसा करने वाले वह ब्रिटेन के पहले सांसद थे। उनके इस कदम की भारत तक में प्रशंसा हुई थी।

    अब उनके ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने से भारत में भी खुशी की लहर छाई हुई है।

    जानकारी

    सुनक को परिजनों ने बताए थे भारतीय मूल्य और संस्कृति

    सुनक भले ही शुरुआत से ब्रिटेन में रहे हैं, लेकिन वह अक्सर अपनी विरासत के बारे में बात करते हैं। वह यह बताना कभी नहीं भूलते हैं कि उनके परिवार ने उन्हें कैसे अक्सर भारतीय मूल्यों और संस्कृति के बारे में याद दिलाया था।

    ताकत

    भगवद गीता को अपनी ताकत मानते हैं सुनक

    2022 की गर्मियों में प्रधानमंत्री पद के चुनाव प्रचार के दौरान सुनक को अपने भव्य घर, महंगे सूट और जूते सहित विभिन्न चीजों के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

    उस दौरान उन्होंने एक बयान जारी कर कहा था कि भगवद गीता अक्सर तनावपूर्ण स्थितियों के दौरान उन्हें बचाती है और उन्हें कर्तव्यपरायण होने की याद दिलाती है। गीता उनकी ताकत है और वह कभी भी उनके मनोबल को टूटने नहीं देती है।

    संपत्ति

    सुनक के पास कितनी संपत्ति है?

    सुनक की कुल संपत्ति 700 मिलियन पाउंड (करीब 65 अरब रुपये) से अधिक है।

    यॉर्कशायर में एक हवेली के मालिक होने के अलावा सुनक और उनकी पत्नी अक्षता के पास मध्य लंदन के केंसिंग्टन में भी एक संपत्ति है। इसके अलावा शान-ओ-शौकत के सभी सामान उनके पास मौजूद है।

    वह अपनी सेहत के प्रति काफी सजग रहते हैं और फिट रहने के लिए अक्सर क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं।

    भारत के प्रति उनका नजरिया अपनापन वाला है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंग्लैंड
    इंफोसिस
    भगवद गीता
    लिज ट्रस

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    इंग्लैंड

    इन मशहूर फिल्मों में की गई हैं बड़ी गलतियां; क्या आपने ध्यान दिया? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: मामले बढ़ने के बावजूद दूसरी लहर में इन वजहों से कम है मृत्यु दर जर्मनी
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 31,521 नए मरीज, अब तक 15 करोड़ से अधिक टेस्ट भारत की खबरें
    कोरोना वायरस के बदलते रूप से जुड़ी क्या-क्या जानकारी सामने आई है? भारत की खबरें

    इंफोसिस

    एक दिन में ही प्रोसेस होगा इनकम टैक्स रिटर्न, आ रहा है नया सिस्टम आयकर विभाग
    अब 31 दिसंबर तक घर से काम कर सकेंगे IT कंपनियों और BPO के कर्मचारी लॉकडाउन
    इंफोसिस और एक्‍सेंचर अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के कोरोना वैक्सीनेशन का खर्च उठाएगी वैक्सीनेशन अभियान
    टैक्स फाइलिंग पोर्टल में आ रही समस्याएं, वित्त मंत्रालय ने कल इंफोसिस CEO को बुलाया इनकम टैक्स

    भगवद गीता

    मध्य प्रदेश के कॉलेजों में अगले शैक्षणिक सत्र से पढ़ाई जाएगी भगवद गीता मध्य प्रदेश

    लिज ट्रस

    लिज ट्रस बनीं ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री, भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराया थेरेसा मे
    कौन हैं लिज ट्रस जो चुनी गईं ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री? परमाणु हथियार
    ब्रिटेन: चिकित्सकीय देखरेख में पहुंची महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर चिंतित यूनाइटेड किंगडम (UK)
    ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन यूनाइटेड किंगडम (UK)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025