इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को 'जरूरी' बताया है।
उन्हें उम्मीद है कि इस मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनका साथ देंगे, लेकिन ट्रंप अभी कोई जल्दी नहीं दिखा रहे हैं।
उन्होंने कहा है कि वे कोई भी फैसला तुरंत नहीं लेंगे और 2027 की शुरुआत के बाद ही पूरी स्थिति का आकलन करेंगे।
बता दें कि इजरायल में हुए संसदीय चुनाव में नेतन्याहू का गुट जरूरी बहुमत जुटाने से पिछड़ गया है। उनकी जगह गादी आइजनकोट के नेतृत्व वाली विपक्षी गुट सरकार बना सकता है।
मोसाद प्रमुख ने अमेरिका पर समर्थन के लिए दबाव डाला
इजरायल अपनी योजनाओं के लिए अमेरिका का समर्थन चाहता है। हाल ही में मोसाद के प्रमुख ने अमेरिकी अधिकारियों से मिलकर संयुक्त कार्रवाई की वकालत की।
अप्रैल से वैसे तो औपचारिक रूप से युद्धविराम चल रहा है, लेकिन फिर भी दोनों तर से गोलीबारी जारी रही है। इस बीच, ट्रंप दुनिया के दूसरे नेताओं से भी मिल रहे हैं।
वे लगातार दोहरा रहे हैं कि वे ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देना चाहते, लेकिन अभी वे सैन्य कार्रवाई के लिए कोई ठोस वादा करने को तैयार नहीं हैं।