चीन के नानजिंग विश्वविद्यालय ने एक AI सिस्टम लगाया है जो क्लास में छात्रों के ध्यान देने के तरीके को 'हेड-रेज़िंग रेट' देखकर जांचता है।
इस महीने से शुरू हुआ यह सिस्टम अब 113 क्लासरूम में इस्तेमाल हो रहा है। इसका मकसद बच्चों के ध्यान और उनके नतीजों को जोड़ना है।
हालांकि, इसको लेकर छात्रों ने ऑनलाइन बहस छेड़ दी है और चिंता जताई है।
विश्वविद्यालय ने किया खंडन
छात्रों ने इस टेक्नोलॉजी से निजता और इस बात को लेकर चिंता जताई है कि कहीं यह उनके एकेडमिक रिकॉर्ड को गलत तरीके से प्रभावित न करे।
विश्वविद्यालय ने इस पर जवाब दिया है कि कैमरे छात्रों के 'हेड-रेज़िंग रेट' को ट्रैक नहीं करेंगे और बिना सही इजाजत के किसी भी बायोमेट्रिक डेटा को इकट्ठा नहीं किया जाएगा।
नानजिंग अकेली नहीं है, चीन की और भी कई विश्वविद्यलाय और यहां तक कि विदेश के स्कूल भी ऐसे ही सिस्टम का परीक्षण कर रहे हैं। इनमें केंटकी विश्वविद्यालय और नॉर्थ कैरोलिना के कुछ स्कूल भी शामिल हैं।