NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका में कई जगहों पर गोलीबारी, कम से कम 22 लोगों की मौत
    अगली खबर
    अमेरिका में कई जगहों पर गोलीबारी, कम से कम 22 लोगों की मौत
    अमेरिका में फायरिंग की घटना में अब तक 22 लाेगों की मौत हो गई है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    अमेरिका में कई जगहों पर गोलीबारी, कम से कम 22 लोगों की मौत

    लेखन Manoj Panchal
    संपादन दिनेश चंद शर्मा
    Oct 26, 2023
    12:11 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका के मेन राज्य के लेविस्टन शहर में कई जगहों पर गोलीबारी की खबर सामने आई है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, इस गोलीबारी में 22 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 70 लोग घायल हुए हैं। यह आंकड़ा बढ़ सकता है।

    गोलीबारी करने वाला हत्यारा अभी फरार बताया जा रहा है। उसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

    हमले का कारण अभी सामने नहीं आया है, लेकिन इससे स्थानीय लोग दहशत में हैं।

    घटना

    बार समेत इन जगहों पर हुई गोलीबारी

    सन जर्नल अखबार ने बताया कि मोलिसन वे पर बॉलिंग एली, स्पैरटाइम रिक्रिएशन और लिंकन स्ट्रीट पर स्कीमेंजेस बार एंड ग्रिल रेस्तरां में गोलीबारी की घटना हुई है।

    मेन स्टेट पुलिस ने बताया कि वे लेविस्टन में हुई गोलीबारी पर कार्रवाई में लगे हुए हैं।

    साथ ही पुलिस ने लोगों को दरवाजे बंद करके अपने घर के अंदर रहने और संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति देखते ही 911 पर कॉल करने की हिदायत दी है।

    निगरानी 

    गवर्नर ने लोगों से की एजेंसियों के निर्देशों का पालन करने की अपील

    मेन के गवर्नर जेनेट मिल्स ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बुधवार रात उन्हें इसकी जानकारी दी गई।

    उन्होंने फेसबुक पर लिखा, 'मैं क्षेत्र के सभी लोगों से राज्य और स्थानीय प्रवर्तन एजेंसियों के निर्देशों का पालन करने का आग्रह करता हूं। मैं स्थिति पर नजर रखना जारी रखूंगा।'

    एक्स पर एक पोस्ट के अनुसार, मेन के करीब के शहर ऑबर्न में भी अधिकारियों ने लोगों से ऐसे हालातों में दूसरी जगह शरण लेने का आग्रह किया है।

    पहचान

    हमलावर की हुई पहचान, सेमी-ऑटोमैटिक राइफल से बरसाईं गोलियां

    हमलावर की पहचान रॉबर्ट कार्ड के रूप में हुई है और वो सेना में हवलदार के रूप में करीब 20 सालों तक काम कर चुका है।

    जारी की गई तस्वीरों में कार्ड ब्राउन स्वेटर और नीली जींस पहने हुए दिख रहा है और उसके हाथ में एक सेमी-ऑटोमैटिक राइफल है, जिसे लेकर वो एक इमारत के भीतर जा रहा है।

    पुलिस ने एक सफेद SUV की तस्वीर भी साझा की है और उसकी पहचान में जुटी है।

    ट्विटर पोस्ट

    हमलावर की तस्वीर जारी

    1 man with a gun.
    22+ Dead
    60+ injured.

    The Lewiston Maine mass shooting this evening is not the first and it won’t be the last because sensible gun legislation is a topic that is taboo in politics.

    As the body bags pile up can we at least try and figure out a way to slow… pic.twitter.com/0NYKQ5cRsl

    — Brian Krassenstein (@krassenstein) October 26, 2023

    व्हाइट हाउस

    राष्ट्रपति बाइडन ले रहे मामले से जुड़ा हर अपडेट 

    वाशिंगटन में एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि हमले की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को दी गई है और वो मामले का हर अपडेट ले रहे हैं।

    व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति ने लेविस्टन में हुई गोलीबारी के बारे में मेन के गवर्नर जेनेट मिल्स, सीनेटर एंगस किंग और सुसान कोलिन्स और कांग्रेसी जेरेड गोल्डन से व्यक्तिगत रूप से फोन पर बात की और हमले के मद्देनजर पूर्ण समर्थन की पेशकश की।

    गोलीबारी

    2020 के बाद से अमेरिका में बढ़ी हैं गोलीबारी की घटनाएं

    2020 में कोविड महामारी शुरू होने के बाद अमेरिका में गोलीबारी की घटनाओं में 46.7 प्रतिशत वृद्धि हुई।

    2022 में 647 गोलीबारी की घटनाएं हुईं और 2023 में 679 घटनाएं होने का अनुमान है।

    हालिया समय में सबसे बड़ा हमला 2017 में देखने को मिला था जब लास वेगास के एक कसीनो में म्यूजिकल कंसर्ट के दौरान एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इसमें 58 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और करीब 500 लोग घायल हुए थे।

    कारण

    बढ़ती गोलीबारी के लिए 'गन कल्चर' को माना जाता है जिम्मेदार

    अमेरिका में गोलीबारी की इन घटनाओं के पीछे 'गन कल्चर' को जिम्मेदार ठहाराया जाता है।

    स्विस-आधारित शोध परियोजना के स्मॉल आर्म्स सर्वे के अनुसार, अमेरिका में साल 2018 में 39 करोड़ बंदूकें प्रचलन में थीं।

    इसी तरह अमेरिकी न्यूज वेबसाइट वॉक्स की एक रिपोर्ट बताती है कि कोरोना महामारी में प्रत्येक 5 में से एक परिवार ने बंदूकें खरीदी।

    इस तरह अमेरिका दुनिया का सबसे ज्यादा बंदूक रखने वाला देश है। इस मामले में यमन दूसरे स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    गोलीबारी की घटना
    क्राइम समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    अमेरिका

    अमेरिकी राजदूत ने कहा, कनाडा के कारण खराब हो सकते हैं भारत के साथ संबंध- रिपोर्ट  कनाडा
    रूस ने किया परमाणु क्रूज मिसाइल का परीक्षण, पुतिन बोले- एक भी दुश्मन नहीं बचेगा रूस समाचार
    टेस्ला मॉडल 3 और मॉडल Y की कीमतों में हुई कटौती, कितने घटे दाम?  टेस्ला
    ट्रंप ने ऑस्ट्रेलियाई अरबपति के साथ साझा की थी अमेरिकी परमाणु पनडुब्बी की संवेदनशील जानकारी- रिपोर्ट डोनाल्ड ट्रंप

    गोलीबारी की घटना

    अमेरिका: कैलिफोर्निया में गोलीबारी, 9 की मौत और 7 अन्य घायल अमेरिका
    अमेरिका: कैलिफॉर्निया में गोलीबारी करने के 72 वर्षीय आरोपी ने की आत्महत्या- पुलिस अमेरिका
    अमेरिका में गोलीबारी की 3 और घटनाएं, 9 लोगों की मौत अमेरिका
    अमेरिका: 6 साल के छात्र ने शिक्षिका को गोली मारी, लापरवाही के लिए स्कूल पर मुकदमा अमेरिका

    क्राइम समाचार

    हरियाणा: कुरुक्षेत्र में कुछ लोगों ने किया युवक पर हमला, हाथ काटकर साथ ले गए हरियाणा
    श्रद्धा हत्याकांड: आरोपी आफताब की हिरासत 14 दिन बढ़ी, कानून की किताबें और गर्म कपड़े मांगे दिल्ली
    आम्रपाली समूह के प्रबंध निदेशक अनिल शर्मा पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा पटना हाई कोर्ट
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: मुख्य आरोपी का होगा नार्को और पॉलीग्राफ परीक्षण, कोर्ट ने दी इजाजत अंकिता भंडारी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025