महिला ने ChatGPT को बनाया अपना वकील, कंपनी से लिया हर्जाना
इंग्लैंड के लंकाशायर की लोरन कोल नामक महिला को जुलाई 2024 में एक पार्किंग शुल्क का नोटिस मिला था। यह नोटिस उन्हें टू सेंट्स रिटेल पार्क में गलत पार्किंग के लिए 60 पाउंड (करीब 7,700 रुपये) के चालान के रूप में दिया गया था।
इस चुनौती से निपटने के लिए उन्होंने ChatGPT का सहारा लिया। उन्होंने ChatGPT से अपने केस की पड़ताल करने और पार्किंग कंपनी के सबूतों में गलतियों को ढूंढने को कहा। ChatGPT ने इसमें बखूबी काम किया और महिला को ऐसे सबूत दिए कि महिला केस जीत गई और पार्किंग शुल्क नहीं देना पड़ा।
ChatGPT ने खामियां निकालीं, कंपनी ने केस छोड़ दिया
कोल ने अपने सभी दस्तावेज ChatGPT पर अपलोड कर दिए। ChatGPT ने इसमें कई खामियां ढूंढ निकालीं, जिनमें अस्पष्ट साइनबोर्ड और कंपनी के दावों में विरोधाभास जैसी चीजें शामिल थीं।
कई महीनों तक चली इस रस्साकशी और कोर्ट जाने की धमकियों के बाद, अप्रैल 2025 तक कंपनी ने यह केस वापस ले लिया।
इतना ही नहीं, बाद में कोल को उनके कानूनी खर्च (करीब 50,000 रुपये) भी लौटा दिए गए। इस वाकये ने दिखाया कि कैसे AI की मदद से बिना किसी वकील को हायर किए बिना भी पार्किंग शुल्क जैसे मामलों में आसानी से लड़ा जा सकता है।