NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / कमला हैरिस ने कुछ देर के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की जिम्मेदारियां क्यों संभालीं?
    अगली खबर
    कमला हैरिस ने कुछ देर के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की जिम्मेदारियां क्यों संभालीं?
    कुछ देर के लिए कमला हैरिस को मिली राष्ट्रपति की शक्तियां

    कमला हैरिस ने कुछ देर के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की जिम्मेदारियां क्यों संभालीं?

    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 20, 2021
    10:36 am

    क्या है खबर?

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को कुछ समय के लिए अपनी शक्तियां उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को सौंपी थीं।

    दरअसल, शुक्रवार को नियमित मेडिकल जांच के लिए बाइडन को कुछ देर के लिए एनेस्थीसिया दिया गया था और इतनी देर के लिए उन्होंने राष्ट्रपति के अधिकार कमला हैरिस को सौंप दिए थे।

    इसी के साथ हैरिस पहली अमेरिकी महिला बन गई हैं, जिन्हें कुछ समय के लिए राष्ट्रपति की शक्तियां मिली थीं।

    स्वास्थ्य जांच

    बाइडन की हुई थी आंतों की जांच

    शुक्रवार को वॉशिंगटन के पास वॉल्टर रीड सैन्य अस्पताल में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की आंतों की जांच (कोलोनोस्कॉपी) हुई थी। इस दौरान करीब 85 मिनट तक उन पर एनेस्थीसिया का असर रहा था।

    जांच के व्हाइट हाउस लौटने पर बाइडन ने बताया कि वो बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं।

    BBC के अनुसार, उनके डॉक्टर केविन ओ'कोनर ने कहा कि बाइडन स्वस्थ और ऊर्जावान बने हुए हैं और राष्ट्रपति के कार्यभार को संभालने में सक्षम हैं।

    स्वास्थ्य जांच

    जांच में क्या पाया गया?

    डॉ ओ'कोनर ने बताया कि उम्र के कारण बाइडन की रीढ़ की हड्डी की वजह से उनकी चाल में थोड़ी सख्ती है।

    गौरतलब है कि 78 वर्षीय बाइडन अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं और उन्होंने दिसंबर, 2019 में अपनी पूर्ण स्वास्थ्य जांच करवाई थी।

    बाइडन ने वादा किया है कि वो अपने स्वास्थ्य की जानकारियों को लेकर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा पारदर्शी रहेंगे।

    इतनी उम्र के बावजूद बाइडन ने अगला चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।

    जानकारी

    85 मिनट के लिए हैरिस को सौंपी गई शक्तियां

    बाइडन ने शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 10:10 बजे अपनी शक्तियां हैरिस को सौंपने की जानकारी दी और 11:35 मिनट पर इन्हें वापस ले लिया।

    इस दौरान हैरिस ने व्हाइट हाउस स्थित अपने कार्यालय से सारे कामकाज किए।

    बता दें कि कमला हैरिस पहली अश्वेत और दक्षिण एशियाई अमेरिकी महिला हैं, जो उप राष्ट्रपति पद तक पहुंची हैं। अमेरिका में आज तक कोई महिला राष्ट्रपति नहीं बन पाई हैं।

    हैरिस का भारत से भी खास कनेक्शन है।

    संविधान

    शक्तियों के हस्तांतरण को लेकर क्या कहते हैं नियम?

    व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा कि शक्तियों का यह हस्तातंरण अमेरिकी संविधान के तहत प्रक्रिया का हिस्सा है और इन परिस्थितियों में अभूतपूर्व नहीं था।

    अमेरिकी संविधान के 25वें संशोधन में कहा गया है कि अगर राष्ट्रपति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में असक्षम है तो वो शक्तियों का हस्तांतरण कर सकते हैं।

    इससे पहले 2002 और 2007 में जॉर्ज डब्ल्यू बुश के अमेरिकी राष्ट्रपति रहते यह प्रक्रिया अपनाई गई थी।

    भारत से कनेक्शन

    चेन्नई से अमेरिका पहुंची थीं कमला हैरिस की मां

    भारतीय मूल की कमला हैरिस का जन्म 1964 में कैलिफोर्निया के ऑकलैंड में हुआ था। उनकी मां श्यामा गोपालन चेन्नई में पैदा हुई थीं, वहीं उनके पिता डोनाल्ड हैरिस जमैका के थे।

    19 वर्ष की उम्र में अमेरिका पहुंचने वालीं श्यामा एक कैंसर शोधकर्ता थीं और तलाक के बाद कमला का पालन-पोषण उन्होंने ही किया था। 2009 में उनका निधन हो गया था।

    वकालत की दुनिया में हैरिस को नागरिक अधिकारों के कट्टर समर्थक के तौर पर जाना जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    डोनाल्ड ट्रंप
    जो बाइडन
    कमला हैरिस

    ताज़ा खबरें

    मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद में कोरोना वायरस के नए मामले दर्ज कोरोना वायरस
    फिल्म 'भूल चूक माफ' रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में उपलब्ध  राजकुमार राव
    घर की दीवारों को आकर्षक बनाने के लिए ऐसे करें पेंट, लगेंगी बहुत सुंदर कला और पेंटिंग
    माइक्रोसॉफ्ट नोटपैड में आया नया AI फीचर, यूजर्स ऐसे कर पाएंगे उपयोग माइक्रोसॉफ्ट

    अमेरिका

    क्या है CIA जासूस के जरिए भारत में दस्तक देने वाली रहस्यमयी बीमारी 'हवाना सिंड्रोम'? भारत की खबरें
    क्या नई यात्रा नीति के तहत अमेरिका की यात्रा कर पाएंगे वैक्सीन लगवा चुके भारतीय? यूनाइटेड किंगडम (UK)
    संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करना चाहता है तालिबान, दूत भी नियुक्त किया अफगानिस्तान
    विदेशों में कोयला संयंत्रों को आर्थिक मदद देना बंद करेगा चीन, राष्ट्रपति ने किया ऐलान चीन समाचार

    डोनाल्ड ट्रंप

    छह बार सीनेटर, दो बार उपराष्ट्रपति और अब राष्ट्रपति, ऐसा रहा है जो बिडेन का सफर भारत की खबरें
    क्या होगा अगर डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस खाली करने से मना कर दें? अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव
    डोनाल्ड ट्रंप ने FDA और फाइजर पर लगाया कोरोना वैक्सीन की घोषणा रोके रखने का आरोप वैक्सीन समाचार
    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: ट्रंप के अड़ियल रवैये पर ओबामा बोले- अब हार मान लेनी चाहिए बराक ओबामा

    जो बाइडन

    वॉशिंगटन: कैपिटल इमारत के बाहर सुरक्षाकर्मियों पर हमला, एक पुलिस अधिकारी की मौत अमेरिका
    बाइडन ने कहा- भारत की मदद के लिए प्रतिबद्ध; कोविशील्ड के लिए कच्चा माल भेजा जाएगा कोरोना वायरस
    प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति बाइडन के बीच बातचीत, कोरोना के कारण बने हालात पर हुई चर्चा भारत की खबरें
    प्रियंका चोपड़ा ने भारत के लिए अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन से वैक्सीन भेजने का किया अनुरोध अमेरिका

    कमला हैरिस

    अमेरिका: कौन हैं पहली महिला उपराष्ट्रपति बन इतिहास रचने वालीं भारतीय मूल की कमला हैरिस? अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव
    डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बिडेन होंगे अमेरिका के अगले राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रंप को हराया डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिका: राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद बिडेन ने दिया एकता का संदेश, जानें क्या-क्या कहा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव
    प्रधानमंत्री मोदी और बाइडन ने की बातचीत, कोविड महामारी समेत कई अहम मुद्दों पर की चर्चा नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025