NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / #NewsBytesExplainer: यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के करोड़ों रुपयों के द्वीप, जहां महिलाओं से हुआ दुराचार
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के करोड़ों रुपयों के द्वीप, जहां महिलाओं से हुआ दुराचार
    जेफरी एपस्टीन एक यौन अपराधी था जिसने आत्महत्या कर ली थी

    #NewsBytesExplainer: यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के करोड़ों रुपयों के द्वीप, जहां महिलाओं से हुआ दुराचार

    लेखन आबिद खान
    Jan 05, 2024
    08:52 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका का कुख्यात बाल यौन अपराधी और अरबपति जेफरी एपस्टीन इन दिनों सुर्खियों में है। न्यूयॉर्क की एक कोर्ट उससे जुड़े कुछ दस्तावेज सार्वजनिक कर रही है, जिनमें दुनियाभर की कई चर्चित शख्सियतों के नाम हैं।

    इस बीच एपस्टीन द्वारा कैरेबियन द्वीप समूह में खरीदे गए 2 द्वीप भी चर्चा में हैं। कई महिलाओं ने इन द्वीपों पर यौन दुराचार होने की बात कही है और यहां सेक्स पार्टियां होती थीं।

    आइए आज इन द्वीपों के बारे में जानते हैं।

    लोकेशन

    कहां हैं ये द्वीप?

    इन 2 द्वीपों को ग्रेट सेंट जेम्स और लिटिल सेंट जेम्स नाम से जाना जाता है। लिटिल सेंट जेम्स 73 एकड़ और ग्रेट सेंट जेम्स करीब 160 एकड़ में फैला है।

    इन द्वीपों को एपस्टीन ने 1998 में करीब 32 करोड़ रुपये में खरीदा था।

    ये द्वीप कैरेबियन द्वीप समूह के लोकप्रिय पर्यटन स्थल सेंट थॉमस के पास स्थित हैं। द्वीप पर हेलीपैड, पूल और कई कमरों वाले आलीशान विला बना हुआ है।

    चर्चा

    फिलहाल चर्चा में क्यों हैं द्वीप?

    कई महिलाओं ने आरोप लगाए हैं कि एपस्टीन ने इन्हीं द्वीपों पर उनका यौन शोषण किया था और यहां सेक्स पार्टियां होती थीं।

    दस्तावेजों में खुलासा हुआ है कि एक 15 वर्षीय लड़की के साथ एपस्टीन ने यहां रेप किया था। जब पीड़िता ने द्वीप से भागने की कोशिश की तो उसे पकड़कर बंदी बना लिया गया।

    वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग ने भी इस द्वीप का दौरा किया था, जिनका नाम दस्तावेजों में सामने आया है।

    प्रवेश

    द्वीपों पर प्रवेश नहीं कर सकते आम नागरिक

    दस्तावेजों के अनुसार, कुछ लोगों ने इन द्वीपों पर एपस्टीन को ऐसी लड़कियों के साथ देखे जाने की सूचना दी थी, जिनकी उम्र 15 साल से कम थी।

    CBS न्यूज से बात करते हुए वर्जिन आइलैंड्स के अटॉर्नी जनरल डेनिस जॉर्ज ने कहा था कि उन्हें इन द्वीपों पर प्रवेश करने से रोक दिया गया था।

    जॉर्ज ने कहा था कि यह द्वीप एपस्टीन के लिए अपनी आपराधिक गतिविधियों को छिपाने की सुरक्षित जगह थी।

    आगे

    द्वीपों की अभी क्या स्थिति?

    कोर्ट ने एपस्टीन कांड में पीड़ित लोगों को मुआवजा देने के लिए इन द्वीपों को बेचने का आदेश दिया था।

    इसके बाद मई, 2023 में अरबपति स्टीफन डेकॉफ ने इन द्वीपों को खरीद लिया था। फिलहाल द्वीप और इसकी सारी संपत्ति का मालिकाना हक डेकॉफ के पास ही है।

    न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अब इन विवादास्पद द्वीपों को रिजॉर्ट में बदला जाएगा। 2025 तक रिजॉर्ट का उद्घाटन हो सकता है।

    एपस्टीन

    कौन है एपस्टीन?

    एपस्टीन अमेरिकी अरबपति और निवेशक था। अमेरिका की कई प्रसिद्ध शख्सियतों से उसके करीबी संबंध थे। इनमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप, अभिनेता केविन स्पेसी और क्रिस टकर जैसे कई नाम शामिल हैं।

    यौन अपराधों में एपस्टीन का नाम पहली बार 2004 में सामने आया, जब 14 वर्षीय लड़की ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की। उसके बाद कई लड़कियों ने इसी तरह की शिकायत की। 2019 में एपस्टीन ने जेल में आत्महत्या कर ली थी।

    वजह

    फिलहाल क्यों सुर्खियों में है एपस्टीन?

    दरअसल, न्यूयॉर्क की कोर्ट एपस्टीन के मुकदमे से जुड़े दस्तावेजों को सार्वजनिक कर रही है। इन दस्तावेजों में क्लिंटन, ट्रंप, माइकल जैक्सन, प्रिंस एंड्रयू, नोम चॉम्स्की, स्टीफन हॉकिंग समेत कई दिग्गज लोगों के नाम हैं।

    हालांकि, ये लोग आरोपी नहीं हैं, लेकिन ये एपस्टीन से जुड़े थे और यौन गतिविधियों में शामिल थे।

    दस्तावेज सामने आने के बाद दुनियाभर में खूब विवाद हो रहा है। खबर है कि प्रिंस एंड्र्यू को तो शाही महल से निकाला जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    #NewsBytesExplainer

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    अमेरिका

    #NewsBytesExplainer: डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर क्यों लगी रोक और आगे क्या होगा? डोनाल्ड ट्रंप
    पन्नू की हत्या की साजिश: प्रधानमंत्री मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सबूतों पर गौर करेंगे नरेंद्र मोदी
    अमेरिका: महिला की सगाई की अंगूठी खोई, फेसबुक पोस्ट देखने के बाद अजनबी ने लौटाई  अजब-गजब खबरें
    टोयोटा ने 10 लाख से ज्यादा कारों के लिए जारी किया रिकॉल, जानिए क्या है कारण  टोयोटा

    #NewsBytesExplainer

    #NewsBytesExplainer: ED ने केजरीवाल को भेजा तीसरा समन, अब भी पेश नहीं हुए तो क्या होगा? अरविंद केजरीवाल
    #NewsBytesExplainer: शराबबंदी वाले गुजरात की GIFT सिटी में क्यों मिली अनुमति? गुजरात
    #NewsBytesExplainer: क्या होता है स्टोरीबोर्ड? जानिए फिल्म निर्माण में इसका महत्व और लाभ बॉलीवुड समाचार
    #NewsBytesExpainer: देश में हाइब्रिड गाड़ियों की मांग बढ़ी, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए आगे का रास्ता कैसा? इलेक्ट्रिक वाहन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025