NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / #NewsBytesExplainer: यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ा मामला क्या है, जिसने दुनियाभर में हड़कंप मचाया?
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ा मामला क्या है, जिसने दुनियाभर में हड़कंप मचाया?
    यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में कई बड़ी हस्तियों के नाम सामने आए हैं

    #NewsBytesExplainer: यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ा मामला क्या है, जिसने दुनियाभर में हड़कंप मचाया?

    लेखन आबिद खान
    Jan 04, 2024
    08:10 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका की कोर्ट ने कुख्यात बाल यौन अपराधी और अरबपति जेफरी एपस्टीन से जुड़े कुछ दस्तावेज सार्वजनिक किए हैं।

    इनमें मशहूर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग, पॉपस्टार माइकल जैक्सन, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और किंग चार्ल्स के भाई प्रिंस एंड्रयू समेत करीब 170 लोगों के नाम हैं।

    ये सभी कथित तौर पर एपस्टीन से जुड़े थे और यौन गतिविधियों में शामिल थे।

    दस्तावेज सामने आने के बाद दुनियाभर में हड़कंप मच गया है। आइए समझते हैं कि पूरा मामला क्या है।

    एपस्टीन

    सबसे पहले जानिए कौन था जेफरी एपस्टीन

    एपस्टीन अमेरिकी अरबपति और निवेशक था। 1982 में एपस्टीन ने खुद की निवेश फर्म शुरू की, जो चल निकली। धीरे-धीरे एपस्टीन ने अमेरिका में कई आलीशान संपत्तिया खरीदीं।

    इसी दौरान उसकी जान-पहचान अमेरिका के बड़े लोगों से हुई, जिनमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप, अभिनेता केविन स्पेसी और क्रिस टकर जैसे कई नाम शामिल हैं।

    एपस्टीन ने कई प्रसिद्ध महिलाओं को डेट भी किया, जिनमें मीडिया मुगल रॉबर्ट मैक्सवेल की बेटी गिस्लीन मैक्सवेल सबसे प्रमुख हैं।

    शुरुआत

    कैसे हुई विवाद की शुरुआत?

    2005 में एक 14 वर्षीय लड़की ने फ्लोरिडा पुलिस में एपस्टीन के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की। जब पुलिस ने एपस्टीन के घर की तलाशी ली तो कई नाबालिग लड़कियों के फोटो बरामद हुए।

    इसके बाद कई और लड़कियों ने भी एपस्टीन पर इसी तरह के आरोप लगाए। इस मामले में एपस्टीन को 18 महीने की सजा हुई, लेकिन अपनी पहुंच के चलते वो 13 महीने में ही जेल से रिहा हो गया।

    आरोप

    2006 में भी एपस्टीन और उनकी गर्लफ्रेंड गिस्लीन पर लगे आरोप

    2006 में भी कई लड़कियों ने एपस्टीन पर जबरन यौन शोषण और लोगों से जबरदस्ती संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप लगाए। इसमें एपस्टीन की गर्लफ्रेंड गिस्लीन का भी नाम सामने आया।

    दोनों मिलकर लड़कियों को स्पा में नौकरी का लालच देते और फिर उनका यौन शोषण किया जाता।

    2006 में पहली बार एपस्टीन को 18 साल से कम उम्र के लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने का दोषी पाया गया और 18 महीने की सजा हुई।

    मीटू

    मीटू आंदोलन से फिर उछला एपस्टीन-गिस्लीन स्कैंडल

    एपस्टीन 2009 में जेल से बाहर आ गया। इसके अगले 10 साल तक कई लड़कियों ने एपस्टीन के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी। इस बीच कई बड़ी शख्सियतों के नाम भी मामले में सामने आए।

    हालांकि, मामले ने बड़ा तूल 2017 में मीटू आंदोलन के बाद पकड़ा।

    दोबारा आरोप लगने पर 2019 में एपस्टीन को गिरफ्तार किया गया, लेकिन उसने मुकदमा शुरू होने से पहले ही जेल में आत्महत्या कर ली। एपस्टीन की मौत को लेकर भी अलग-अलग दावे हैं।

    मामला

    कोर्ट ने किस मामले में दस्तावेज जारी किए हैं?

    दरअसल, 2015 में एक पीड़िता वर्जीनिया गिफ्रे ने मुकदमा दायर कर आरोप लगाए थे कि जब वो 17 साल की थीं, तब एपस्टीन और गिस्लीन ने उनकी तस्करी की और दुराचार किया।

    इस मामले में 2021 में कोर्ट ने गिस्लीन को बाल यौन तस्करी का दोषी पाते हुए 20 साल की सजा सुनाई। फिलहाल गिस्लीन जेल में है।

    ये सभी दस्तावेज इसी मामले की सुनवाई के हैं, जिन्हें धीरे-धीरे सार्वजनिक किया जा रहा है। कुछ दस्तावेज अभी भी गोपनीय हैं।

    स्टीफन

    दस्तावेजों में स्टीफन हॉकिंग को लेकर क्या खुलासे हैं?

    फॉक्स न्यूज के मुताबिक, गिफ्रे ने 2015 में आरोप लगाया था कि एपस्टीन ने उसे स्टीफन हॉकिंग के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था।

    दस्तावेजों में एपस्टीन के एक ईमेल का भी जिक्र है, जो उसने गिस्लीन को भेजा था। इसमें एपस्टीन ने गिस्लीन को हॉकिंग पर लगे आरोप हटवाने में मदद करने की बात कही थी।

    एपस्टीन ने गिफ्रे की गवाही को गलत साबित करने के लिए उसके दोस्तों-परिजनों को पैसे देने का कहा था।

    क्लिंटन

    दस्तावेजों में खुलासा- बिल क्लिंटन को युवा लड़कियां पसंद 

    एक पीड़िता जोहाना सोजबर्ग ने बयान में बताया कि एपस्टीन ने उससे कहा था कि बिल क्लिंटन को युवा लड़कियां पसंद हैं। जोहाना ने कहा कि क्लिंटन ने कई बार एपस्टीन के निजी विमान में यात्रा की।

    दस्तावेजों में क्लिंटन, एपस्टीन और गिस्लीन के फोटोज भी शामिल हैं।

    CNN के मुताबिक, इन दस्तावेजों में 50 से भी ज्यादा बार क्लिंटन का नाम लिखा हुआ है। हालांकि, 2019 में क्लिंटन ने इन आरोपों को नकारा था।

    ट्रंप

    दस्तावेजों में ट्रंप और प्रिंस एंड्र्यू से संबंधित क्या बातें?

    पीड़िता गिफ्रे ने कहा कि वो ट्रंप के मार-ए-लेगो स्थित क्लब में काम करती थीं, जहां एपस्टीन ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए।

    दूसरी तरफ पीड़िता जोहाना ने कोर्ट को बताया, "2001 में मैं मैनहैटन स्थित एपस्टीन के घर गई थी। यहां प्रिंस एंड्रयू मौजूद थे। उन्होंने मुझे अपनी गोद में बैठने के लिए कहा था। इसके बाद उन्होंने मुझे गलत तरीके से छुआ था।"

    गिफ्रे ने भी एंड्रयू के साथ संबंध बनाने की बात कही है।

    मान

    दस्तावेजों में और किन लोगों के नाम हैं?

    इन दस्तावेजों में राजनीतिक दर्शनशास्त्री नोम चॉम्स्की, जादूगर डेविड कॉपरफील्ड, गायिका नाओमी कैंपबेल, चर्चित अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो, ब्रैडली एडवर्ड्स, लुईस फ्रीह, जॉर्ज लुकास, जेसन रिचर्ड्स, केविन स्पेसी, ब्रूस विलिस और डेनियल विल्सन जैसे कई बड़े लोगों के नाम हैं।

    हालांकि, इन सभी पर सीधे किसी गलत काम में शामिल होने का आरोप नहीं है, लेकिन ये कहीं न कहीं एपस्टीन से जुड़े रहे हैं। अगले कुछ दिनों में और दस्तावेज जारी किए जा सकते हैं।

    आगे

    मामले में अब आगे क्या होगा?

    मामले में आगे कुछ बहुत बड़ा होने की उम्मीद कम है। दरअसल, ये दस्तावेज उस सुनवाई के हैं, जो कोर्ट में पहले ही पूरी हो चुकी है और आरोपी को सजा भी मिल चुकी है।

    दिसंबर में जब कोर्ट ने इन दस्तावेजों को सार्वजनिक करने का फैसला लिया था, तब कहा था कि इससे जुड़ी अधिकांश जानकारी पहले से ही लोगों के बीच मौजूद है।

    दस्तावेजों में गवाहों, आरोपियों, पीड़ितों और पत्रकारों के बयान और तस्वीरें हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    #NewsBytesExplainer
    स्टीफन हॉकिंग

    ताज़ा खबरें

    बाढ़ के पानी में डूबी कार की मरम्मत पड़ेगी महंगी, ये तरीके बचाएंगे खर्चा  मानसून
    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग

    अमेरिका

    इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री इस साल एक करोड़ पहुंचने की उम्मीद, चीन सबसे आगे इलेक्ट्रिक कार
    अमेरिका: राजकुमारी डायना की यह पोशाक नीलामी में 9.14 करोड़ रुपये में बिकी लॉस एंजिल्स
    अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप को कोलोराडो कोर्ट से बड़ा झटका, राज्य में नहीं लड़ पाएंगे राष्ट्रपति चुनाव डोनाल्ड ट्रंप
    #NewsBytesExplainer: डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर क्यों लगी रोक और आगे क्या होगा? डोनाल्ड ट्रंप

    #NewsBytesExplainer

    #NewsBytesExplainer: ED ने केजरीवाल को भेजा तीसरा समन, अब भी पेश नहीं हुए तो क्या होगा? अरविंद केजरीवाल
    #NewsBytesExplainer: शराबबंदी वाले गुजरात की GIFT सिटी में क्यों मिली अनुमति? गुजरात
    #NewsBytesExplainer: क्या होता है स्टोरीबोर्ड? जानिए फिल्म निर्माण में इसका महत्व और लाभ बॉलीवुड समाचार
    #NewsBytesExpainer: देश में हाइब्रिड गाड़ियों की मांग बढ़ी, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए आगे का रास्ता कैसा? इलेक्ट्रिक वाहन

    स्टीफन हॉकिंग

    ब्रिटेन: आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग से भी ज्यादा है 11 वर्षीय यूसुफ शाह का IQ ब्रिटेन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025