अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेन्स ने AI पर सरकारी नियंत्रण की मांग को कंपनियों की साजिश बताई
अमेरिका के व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और बड़े टेक लीडर्स के साथ एक अहम बैठक के बाद, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेन्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े जोखिमों पर चिंता जाहिर की।
उनका कहना है कि कुछ नियम वाकई बहुत जरूरी हैं, लेकिन फ्रंटियर AI कंपनियों की तरफ से सरकार से रेगुलेशन की जो मांग हो रही है, उस पर उन्हें पूरा यकीन नहीं है।
वेन्स ने इस मांग को 'ट्रोजन हॉर्स' तक कह दिया, जिसका मतलब है कि इन कंपनियों के पीछे कोई छिपा हुआ मकसद हो सकता है।
AI फर्म्स ने स्वेच्छा से अपनाया सेफ्टी प्लान
सख्त नए कानूनों के बजाय, AI फर्म्स ने अपनी इच्छा से एक सेफ्टी प्लान अपनाया है।
इस प्लान के तहत, ये फर्म्स खुद अपनी जांच करेंगी और बाहरी एक्सपर्ट्स को भी अपने काम की समीक्षा करने देंगी, ताकि काम सुरक्षित रहे और नई खोजों की रफ्तार कम न हो।
जेडी वेन्स भी इस संतुलित रवैये का समर्थन करते हैं। वे समझदारी भरी निगरानी चाहते हैं, लेकिन ऐसे कड़े नियम नहीं जो नए विचारों और तकनीकी प्रगति को रोकें।