ईरान ने ऐलान किया है कि वह अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को तब तक बंद रखेगा, जब तक उसकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। ईरान का साफ कहना है कि पहले उसकी शर्तें मानी जानी चाहिएं।
सेना प्रमुख मेजर जनरल अमीर हातामी ने नौसेना दिवस पर यह जानकारी दी। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका के साथ ईरान का तनाव लगातार बढ़ रहा है। हातामी ने ईरानी नौसेना की खूब तारीफ की कि उसने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को नियंत्रित करने में नौसेना के प्रयास बहुत जरूरी हैं।
अराघची ने नौसेना का किया समर्थन
हातामी ने इस बात पर जोर दिया कि ईरान की सेना किसी भी खतरे से खुद का बचाव करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि ईरान किसी भी दुश्मन का बिना झिझक सामना करने को तैयार है, जो उस पर हमला करेगा।
विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने भी नौसेना की भूमिका का समर्थन किया। उनका कहना था कि क्षेत्र में ईरान के हितों की रक्षा के लिए नौसेना का होना बेहद आवश्यक है।