ईरान ने अमेरिका से प्रतिबंध हटाने पर 2 दिन में होर्मूज जलडमरूमध्य को खोलने का दिया प्रस्ताव
कतर के मध्यस्थों से बातचीत के बाद ईरान ने कहा है कि वह महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को सिर्फ 2 दिनों में फिर से खोलने को तैयार है, लेकिन इसके लिए अमेरिका कुछ प्रतिबंधों को हटाने के साथ अपने कुछ सैनिकों को वहां से वापस बुलाना होगा। कतर के मध्यस्थों के साथ हुई बातचीत के बाद ईरान ने यह प्रस्ताव रखा है, ताकि इलाके में तनाव कम हो सके। पहले यह काम 5 दिनों में होने की बात थी, जिसे अब घटाकर 2 दिन कर दिया गया है।
ईरान ने रखी तेल छूट और फ्रीज हुए फंड जारी करने की शर्त
ईरान ने यह भी मांग की है कि उसे तेल निर्यात में मिली छूट फिर से लागू की जाए, उसके फ्रीज हुए पैसों को जारी किया जाए और ओमान के साथ एक नए समुद्री व्यापार मार्ग को मान्यता दी जाए। इसके अलावा, ईरान चाहता है कि दूसरे समुद्री रास्ते बंद रहें और इजरायल जैसे देशों के लेबनान पर हमले जैसे संघर्ष तुरंत रुकें। ईरान के विदेश मंत्री ने इस बारे में साफ कहा है कि अमेरिका के साथ किसी भी असली बातचीत से पहले इन शर्तों का पूरा होना बहुत जरूरी है।