ईरानी ड्रोन ने कैसे ली कुवैत हवाई अड्डे पर एक भारतीय की जान? सामने आया वीडियो
क्या है खबर?
अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान की सेना ने बुधवार को कुवैत के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रोन और मिसाइल हमला किया था, जिसका गुरुवार को CCTV फुटेज सामने आया है। कुवैत के नागरिक उड्डन महानिदेशालय की ओर से जारी वीडियो में 4 एंगल की CCTV फुटेज दिखाई गई है। वीडियो में एक घातक ड्रोन तेजी से हवाई अड्डे की टर्मिनल की छत पर गिरता दिख रहा है। इसके बाद जोरदार धमाके के साथ आग का गोला उठ रहा है।
हमला
हमले में हुई है एक भारतीय की मौत
महानिदेशालय ने वीडियो साझा कर लिखा, '3 जून, 2026 को कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 को निशाना बनाकर किए गए क्रूर ईरानी ड्रोन हमले के शुरुआती क्षण। एक ऐसा हमला जिसके परिणामस्वरूप जान-माल का नुकसान हुआ, लोगों को गंभीर चोटें आईं और भारी भौतिक क्षति हुई।' हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हुई है, जिसकी पुष्टि कुवैत में स्थित भारतीय दूतावास ने की है। हमले में हवाई अड्डे के कर्मचारियों और यात्रियों सहित 63 लोग घायल हुए हैं।
ट्विटर पोस्ट
हमले का वीडियो
اللحظات الأولى للاعتداء الإيراني الغاشم من قبل المسيرات الذي تعرض له مبنى الركاب T1 في مطار الكويت الدولي بتاريخ 3 يونيو 2026 وتسبب بخسائر بالأرواح وإصابات بشرية بليغة وأضرار مادية جسيمة
— الطيران المدني (@Kuwait_DGCA) June 3, 2026
The first moments following the brutal Iranian drone attack on Terminal 1 (T1) at Kuwait… pic.twitter.com/eTzQoVXB4K
उड़ान
हवाई अड्डे से उड़ानें शुरू
ईरानी हमले के बाद हवाई अड्डे से कई उड़ानों को निलंबित कर दिया गया था, जबकि कई उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया था। कुवैत अधिकारियों ने बताया कि नुकसान के आकलन के बाद टर्मिनल-5 से जजीरा एयरवेज की सभी उड़ानें फिर से शुरू कर दी गई हैं। कुवैत सरकार ने हवाई अड्डे के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। उसने कई ईरानी ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट करने का दावा किया है।