LOADING...
कुवैत के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ईरान का ड्रोन और मिसाइल हमला, एक भारतीय की मौत
कुवैत के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ईरान का ड्रोन-मिसाइल हमला

कुवैत के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ईरान का ड्रोन और मिसाइल हमला, एक भारतीय की मौत

लेखन गजेंद्र
Jun 03, 2026
05:20 pm

क्या है खबर?

पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव चरम पर है। ईरान द्वारा बुधवार तड़के कुवैत और बहरीन पर हमला करने के बाद दोपहर में कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया गया है। ईरानी ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल से हवाई अड्डे की 'टर्मिनल-1' इमारत पर हमला किया गया है, जिसमें एक भारतीय की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल हैं। हमले के बाद इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है, जिससे हवाई अड्डे को बंद करना पड़ा है।

पुष्टि

भारतीय दूतावास ने मौत की पुष्टि की, 63 लोग घायल

कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर बताया, 'आज कुवैत के हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की दुखद मृत्यु पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। दूतावास मृतक के परिवार के संपर्क में है और कुवैती अधिकारियों के साथ मिलकर, शोक संतप्त परिवार के साथ-साथ घटना में घायल लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।' कुवैत स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, हमले में हवाई अड्डे के कर्मचारियों और यात्रियों सहित 63 लोग घायल हुए हैं।

हमला

उड़ानों का मार्ग परिवर्तित, कई निलंबित

कुवैत में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल सऊद अब्दुलअज़ीज़ अल-ओतैबी ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा, "कई शत्रुतापूर्ण ड्रोन ने कुवैत हवाई अड्डे के यात्री भवन को निशाना बनाया है, जिससे भवन को गंभीर नुकसान पहुंचा और कई लोग घायल हो गए।" हमलों के बाद कुवैत आने वाली कई उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया, जबकि हवाई अड्डे पर उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित हैं। सुरक्षा आकलन के बाद कुवैत एयरवेज टर्मिनल-4 से परिचालन शुरू कर रहा है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

हमले के बाद का दृश्य

Advertisement

हमला

अमेरिका के हमलों से बौखलाया ईरान

ईरान ने अपने पड़ोसी देशों पर तब हमला शुरू किया है, जब अमेरिका ईरानी बंदरगाह पर आने वाले जहाजों को निशाना बना रहा है। बुधवार तड़के अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास केशम द्वीप पर हमला किया था, जिसके बाद ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन बरसाए। ईरान इजरायल द्वारा लेबनान पर हमले करने से भी बौखलाया हुआ है, जिसे उसने युद्धविराम का उल्लंघन बताया है।

Advertisement