ईरान ने किया दुबई में अमेरिकी सैनिकों के ठिकानों पर हमला, हुआ धमाका
क्या है खबर?
मध्य पूर्व में अमेरिका और इजरायली बलों के खिलाफ ईरान का जवाबी हमला तेज होता जा रहा है। मंगलवार तड़के सऊदी अरब में कई जगह ईरानी ड्रोन से हमले किए गए हैं। ईरान के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी ने बताया कि शाहेद-136 ड्रोन ने दुबई में अमेरिकी सैन्य कर्मियों के आवास वाली एक इमारत पर हमला किया, जिससे "काफी नुकसान" हुआ है। घटना का वीडियो भी साझा किया गया है, जिसमें ड्रोन एक इमारत से टकराता दिख रहा है।
हमला
एरबिल और बहरीन में भी हमला
प्रेस टीवी ने वीडियो साझा कर बताया कि इराकी रेजिस्टेंस ग्रुप्स का कहना है कि उन्होंने कुर्दिस्तान के एरबिल में अमेरिकी सैनिकों वाले होटल पर ड्रोन हमला किया है। इसके अलावा ईरानी मिसाइलें बहरीन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर लगातार हमला कर रही हैं। अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं आई है। बहरीन में मंगलवार तड़के सायरन बजाया गया और देश के आंतरिक मंत्रालय ने निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।
ट्विटर पोस्ट
हमले का वीडियो
A Shahed 136 drone delivered a significant impact on a building in Dubai where American military personnel were stationed.
— Press TV 🔻 (@PressTV) March 3, 2026
Follow https://t.co/B3zXG73Jym pic.twitter.com/3FUaXDlTS2
हमला
रियाद और कुवैत में अमेरिकी दूतावास पर हमला
इससे पहले ईरानी ड्रोन ने रियाद में अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया था। ड्रोन दूतावास की इमारत से टकरा गया, जिसके बाद आग और धुआं देखा गया है। कुवैत में भी ईरानी ड्रोन ने अमेरिकी दूतावास पर हमला किया है। सऊदी और कुवैत में अमेरिकी मिशन ने अपने नागरिकों को सुरक्षित जगह पर जाने को कहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दूतावास पर हमलों के लिए अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है।