नेतन्याहू के गुप्त UAE दौरे पर भड़का ईरान, खतरनाक कदम बताया
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की 27 सितंबर की संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की गुप्त यात्रा पर ईरान ने कड़ी नाराजगी जताई है।
तेहरान ने इस दौरे की 'कड़ी निंदा' की और उसे क्षेत्र में कब्जा करने वाले शासन बताते हुए उसकी मौजूदगी के बेहद खतरनाक नतीजों की चेतावनी दी है। उसने नेतन्याहू के दौरे को खतरनाक कदम बताया है।
ईरान ने साफतौर पर कहा कि इजरायल से बहुत ज्यादा नजदीकी क्षेत्र के लिए सुरक्षा से जुड़ी कई परेशानियां खड़ी कर सकती है।
ईरान ने खाड़ी देशों से सावधानी बरतने को कहा
यह चेतावनी ऐसे समय में सामने आई है जब इलाके में तनाव पहले से ही चरम पर है, खासकर इस साल की शुरुआत में अमेरिका और इजरायल ने ईरान के साथ तनाव काफी बढ़ा दिया था।
ईरान, खाड़ी देशों में इजरायल की बढ़ती मौजूदगी को एक खतरा मानता है। इसीलिए वह अपने पड़ोसी देशों से अपील कर रहा है कि वे ऐसे किसी भी कदम का साथ न दें, जिससे हालात और ज्यादा अस्थिर हो सकते हैं।
बता दें कि नेतन्याहू के दौरे के काफी समय बाद UAE ने बयान जारी किया था।